सब्सक्राइब करें

एपेक्स काउंसिल बैठक: NIKE ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ! नए स्पॉन्सर्स की तलाश में BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 19 Jul 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
BCCI Apex Council: Nike is not interested, Fresh tender for apparel contract
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम की पोशाक के नए प्रायोजक की तलाश शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई जल्द ही जर्सी, किट के लिए नए टेंडर मंगवाएगा क्योंकि मौजूदा स्पॉन्सर नाइकी सितंबर में खत्म हो रहे अपने करार के नवीनीकरण के पक्ष में नहीं है। बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की शुक्रवार को हुई ऑनलाइन बैठक में कई मसलों पर बात की गई, जिनमें पोशाक प्रायोजन करार शामिल है।



बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'नाइकी का चार साल का 370 करोड़ रूपये का करार था, जिसकी 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी थी। अब वे एक अक्तूबर से शुरू हो रहे नए चक्र के लिए ताजा प्रस्ताव नहीं भेजेंगे। एपेक्स काउंसिल ने तय किया है कि नए टेंडर मंगवाए जाए। नाइकी भी नई बोली लगा सकता है।'

Trending Videos
BCCI Apex Council: Nike is not interested, Fresh tender for apparel contract
एनसीए - फोटो : सोशल मीडिया

नई जगह बनेगा NCA!
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को भी बेंगलुरू में नई जगह पर स्थानांतरित करने पर बात की गई। अधिकारी ने कहा, 'हालात सुधरने पर राज्य सरकार के संबद्ध विभाग को नई निर्माण योजना भेजी जाएगी, जिसके बाद काम शुरू होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI Apex Council: Nike is not interested, Fresh tender for apparel contract
बीसीसीआई

घरेलू क्रिकेटर्स को 8-10 लाख का नुकसान
घरेलू कैलेंडर को लेकर हालांकि कोई फैसला नहीं हो सका। अधिकारी ने कहा, 'दिसंबर जनवरी में कोरोना वायरस महामारी की क्या स्थिति होगी, उसकी जानकारी के बिना कैलेंडर बनाने का क्या मतलब है, इसे हलके में नहीं लिया जा सकता। पुरूष क्रिकेट के कार्यक्रम से दलीप ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी हटाई जाएंगी।' घरेलू कैलेंडर छोटा होने पर प्रथम श्रेणी क्रिकेटर्स को आठ से दस लाख रूपये नुकसान हो सकता है। 

BCCI Apex Council: Nike is not interested, Fresh tender for apparel contract
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

मोटेरा स्टेडिमय में लगेगा अभ्यास शिविर
अधिकारी ने यह भी बताया कि भारतीय टीम के अभ्यास शिविर के लिए फिलहाल सिर्फ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर विचार किया जा रहा है जो देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। 
उन्होंने कहा, 'मोटेरा स्टेडियम के भीतर ही 60 कमरे हैं, जिससे 'बायो बबल' बनाने में आसानी होगी। दुबई के नाम पर तो चर्चा भी नहीं हुई। दूसरा विकल्प धर्मशाला था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed