{"_id":"69b3f77f2c6241af920175a7","slug":"bcci-eyes-in-focus-for-2027-odi-world-cup-after-ipl-2026-season-know-all-details-regarding-team-india-ftp-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच अधिक वनडे खेलने पर विचार कर रहा बीसीसीआई, कई देशों ने रखा प्रस्ताव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच अधिक वनडे खेलने पर विचार कर रहा बीसीसीआई, कई देशों ने रखा प्रस्ताव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है और अब खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, आईपीएल के बाद बीसीसीआई की नजरें अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर होंगी।
रोहित-कोहली
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसे और व्यस्त बनाने पर विचार कर रहा है। वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे मैचों की संख्या बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई दूसरे क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से पूर्व निर्धारित वनडे दौरों में मैचों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। अनुरोध करने वाले बोर्ड में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। अतिरिक्त वनडे मैच से इन क्रिकेट बोर्डों को आर्थिक फायदा होगा।
Trending Videos
रोहित-कोहली को खेलता देख सकेंगे फैंस
वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध करने की वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हैं। दोनों ही दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। दोनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी लोकप्रियता है। अगर वनडे मैच ज्यादा होंगे तो रोहित और विराट को ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा और इसका फायदा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका जैसे क्रिकेट बोर्ड को होगा। रोहित और विराट की वजह से दर्शकों की क्षमता में वृद्धि होनी है। रोहित और विराट सिर्फ वनडे खेलते हैं। इसलिए भी दर्शक ज्यादा से ज्यादा उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं।

आईपीएल 2026 के बाद भारत को एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज अफगानिस्तान से खेलनी है। इसके बाद टीम तीन वनडे और पांच टी20 के लिए इंग्लैंड जाएगी। इस दौरान टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेल सकती है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैचों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज भी खेल सकता है भारत
अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार है, जिसमें से एक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में डे-नाइट मैच हो सकता है। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के साथ साथ कार्यक्रम में सीमित ओवर के मुकाबले जोड़ने के लिए बातचीत कर रहा है। बांग्लादेश और यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर अनिश्चितता के कारण, भारत इस दौरान अतिरिक्त मैच चाह सकता है। आयरलैंड सीरीज के मैच भी फिलहाल तय नहीं हैं।