{"_id":"5f04f4624e5c7b2bfd7f4ff4","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-birthday-saurav-ganguly-dressed-up-as-a-sardar-for-attending-durga-visarjan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पुलिस ने पकड़ी दादा की चोरी, दुर्गा पूजा पर भज्जी की पगड़ी पहन सरदार बने थे गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब पुलिस ने पकड़ी दादा की चोरी, दुर्गा पूजा पर भज्जी की पगड़ी पहन सरदार बने थे गांगुली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरदार के भेष में सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगालियों के लिए दुर्गापूजा का क्या महत्व है, यह बात किसी से छिपी नहीं। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' कहलाए जाने वाले सौरव गांगुली के 48वें जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा करते हैं, जब दुर्गा विसर्जन में शामिल होने के लिए मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष को पगड़ी पहनकर सरदार का रूप धरना पड़ा था।
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरसअल, भारत में क्रिकेटर्स को भगवान की तरह माना जाता है। फैंस के मन में इतना स्नेह होता है कि खिलाड़ियों के लिए कई बार सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचना मुश्किल भरा काम हो जाता है। ऐसी ही परेशानियों से बचने के लिए एक बार सौरव गांगुली ने अपना अवतार तो बदला, लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं पाए।
3 of 5
सौरव गांगुली की यह बायोग्राफी 2018 में रीलिज हुई थी
- फोटो : ट्विटर
गांगुली ने इस मजेदार किस्से का खुलासा अपनी बायोग्राफी 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' में किया है। गांगुली ने बताया है कि किस तरह उन्होंने हरभजन सिंह की पगड़ी पहनकर सरदार जी के भेष में मां दुर्गा को विसर्जित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : juggernaut
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे सभी रिश्तेदारों ने मुझे घेर लिया और कहा कि आपको पहचान लिया जाएगा। मैंने उन्हें तगड़ा जवाब दिया और चुनौती ले ली कि ऐसा नहीं होगा। मगर उनकी बात सच निकली। मुझे ट्रक में पुलिस वालों ने बैठने की इजाजत नहीं दी और मैं अपनी बेटी सना के साथ कार में बैठकर गया।
विज्ञापन
5 of 5
बकौल गांगुली, 'जब कार बाबूघाट क्षेत्र पहुंची तो एक पुलिस इंस्पेक्टर ने खिड़की से झांका और मुझे ध्यान से देखा। उसने मुझे पहचान लिया था और इसी कारण वह मुस्कुराया। मैं शर्मिंदा हुआ, लेकिन उनसे कहा कि इसे राज ही रहने दें। वह शानदार अनुभव था। नदी के पास विसर्जन का दृश्य अद्भुत था। इसे समझने के लिए आपको इसे देखना होगा। दुर्गा मां साल में सिर्फ एक बार जो आती हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।