कोरोना काल में भी इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का बल्ला खामोश नहीं रहा। साल 2020 में टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 641 रन बनाए। इस बात की जानकारी आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
कोरोना काल में भी खामोश नहीं रहा स्टोक्स का बल्ला, ICC ने पूछा- कोई है इनसे आगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने ट्वीट कर कहा, 'साल 2020 में बेन स्टोक्स ने 641 टेस्ट रन बनाए। क्या किसी ने इनसे ज्यादा बनाया है।' वहीं, आईसीसी से आगे पूछा, 'साल 2021 में इस चार्ट में शीर्ष पर कौन होगा?'
Ben Stokes scored 6️⃣4️⃣1️⃣ Test runs in 2020, more than anyone else 👏
Who will 🔝 the charts in 2021? pic.twitter.com/r1suwDXsc6
ये और बात है कि साल 2020 सभी के लिए कई मायनों में खराब रहा, लेकिन स्टोक्स ने पिछले साल काफी उपलब्धि अपने नाम की। स्टोक्स साल 2020 में टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 150 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज ऑलराउंडर बने। यह उपलब्धि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में हासिल की थी।
वहीं, उन्होंने विंडीज के खिलाफ ही दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 176 रन की शानार शतकीय पारी खेली थी। ये उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक था। बेन स्टोक्स ने साल 2020 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 19 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट 88/6 था।
यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था आईसीसी ने साल 2020 में दशक की टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें बेन स्टोक्स को टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली थी। बता दें कि इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 67 टेस्ट मैच में 37.84 की औसत से 4428 रन बनाए हैं और 158 विकेट चटकाया है। वनडे में उनके नाम 95 मैचों में 2682 रन और 70 विकेट दर्ज हैं।