{"_id":"5e63129e8ebc3eebac5f19b3","slug":"big-blow-to-delhi-capitals-chris-woakes-out-of-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 में नहीं खेलेगा यह विश्व विजेता खिलाड़ी, नीलामी के दौरान करोड़ों में लगी थी बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 में नहीं खेलेगा यह विश्व विजेता खिलाड़ी, नीलामी के दौरान करोड़ों में लगी थी बोली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस वोक्स
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
2019 विश्व विजेता इंग्लैंड टीम के अहम सदस्य रहे क्रिस वोक्स ने IPL 2020 से किनारा कर लिया है। बीते साल दिसंबर में हुई नीलामी में इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन के लिए तरोताजा रहने के मकसद से अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया।
Trending Videos
2 of 4
RCB के साथ खेलते हुए क्रिस वोक्स
अगस्त 2018 के बाद से टी-20 क्रिकेट नहीं खेलने वाले क्रिस वोक्स आखिरी बार इंग्लैंड के लिए नवंबर 2015 में किसी इंटरनेशनल टी-20 में नजर आए थे। 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 17 विकेट लेने वाले क्रिस 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए महज पांच ही मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने 10.36 रन की औसत से रन लुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
क्रिस वोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश समर सीजन की शुरुआत 4 जून से हो रही है। इस दौरान अंग्रेजों को छह घरेलू टेस्ट मैच खेलने हैं। इंग्लिश टेस्ट टीम के अहम सदस्य वोक्स न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जगह मिली है।
4 of 4
- फोटो : social media
क्रिस वोक्स के हटने के बाद अब दिल्ली अलजारी जोसफ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मुस्ताफिजुर रहमान में से किसी एक को स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। फिलहाल उनके खेमे में जेसन रॉय, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, कागिसो रबाडा और शिमरोन हेटमेयर जैसे विदेशी खिलाड़ी बचे हैं, इनमें से किन्हीं चार को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।