क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों की कहानियां और उनके अनुभव दिलचस्प होते हैं और यही कारण है कि हर कोई उन्हें जानने के लिए बेचैन होता है।
अफरीदी के बाद अब विराट के भी खुलेंगे राज, बस एक दिन का और इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की भी आत्मकथा 'गेम चेंजर' आई है जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। किताब में अफरीदी के शतक, बॉल टेम्परिंग, रिकॉर्ड, उम्र सभी पहलुओं पर लिखा गया है।
इसी कड़ी में एक और खिलाड़ी के सफर पर किताब लिखने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के जीवन पर जल्द ही एक किताब रिलीज होने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक इस किताब में विराट के खेल सफर पर प्रकाश डाला गया है। इसमें इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कैसे विराट अंडर-19 टीम के कप्तान बने और फिर पूरी दुनिया में बतौर बल्लेबाज़ छा गए। जानकारी के मुताबिक ‘विराट- द मेकिंग ऑफ ए चैम्पियन’ नामक किताब को हैचेट इंडिया प्रकाशित करने जा रही है। इस किताब के परिचय में विराट कोहली की फिटनेस के बारे में बताया गया है कि कैसे उन्होंने एक मोटे खिलाड़ी से फिटनेस आइडल बनने का सफर तय किया।
इसके अलावा इसमें विराट के संघर्ष को बखूबी दर्शाया गया है कि किस तरह उन्होंने पिता के देहांत के अगले दिन ही मैदान पर शानदार पारी खेली थी।
बता दें कि इस किताब को मशहूर खेल पत्रकार नीरज झा और विधांशु कुमार ने लिखा है। इस किताब में माइकल क्लार्क, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा और विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के बयान भी शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि यह किताब 7 मई तक स्टोर में आसानी से उपलब्ध होगी।