फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉर्ड्स टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड का कमाल, आयरलैंड के खिलाफ डेल स्टेन का तोड़ा रिकॉर्ड

Sat, 27 Jul 2019 05:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 27 Jul 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Broad Surpasses Steyn In Tally become the seventh highest wicket taker in Test cricket
डेल स्टेन-स्टूअर्ट ब्रॉड - फोटो : social Media

आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। ब्रॉड टेस्ट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में डेल स्टेन को पछाड़ कर सातवें पायदान पर आ गए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में ब्रॉड ने 60 रन देकर तीन विकेट झटके।


 

Broad Surpasses Steyn In Tally become the seventh highest wicket taker in Test cricket
स्टुअर्ट ब्रॉड

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 93 टेस्ट मैच में कुल 439 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 7/51 रहा है। वहीं ब्रॉड ने 127 टेस्ट में 444 शिकार कर चुके हैं। इस फॉर्मेट में ब्रॉड का सर्वश्रेष्ठ 8/15 है। टेस्ट में ब्रॉड ने 16 बार पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं। जबकि स्टेन ने 26 बार ये कारनामा किया है।

Broad Surpasses Steyn In Tally become the seventh highest wicket taker in Test cricket
मुथैया मुरलीधरन

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। श्रीलंका के इस पूर्व गेंदबाज ने 133 टेस्ट में 800 शिकार किए हैं। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इस फेहरिस्त में टॉप-10 में शुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Broad Surpasses Steyn In Tally become the seventh highest wicket taker in Test cricket
स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए साबित कर दिया कि दो हफ्ते पहले उनका विश्व कप जीतना कोई तुक्का नहीं था। पहली पारी में 85 रन पर ऑलआउट होने के बाद आयरलैंड को मैच के तीसरे ही दिन महज 38 रन पर समेटते हुए इंग्लैंड ने 143 रन से यह एकमात्र टेस्ट मैच (चार दिवसीय) अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed