फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

67 साल तक किया लकड़ी का काम, पाई-पाई जोड़कर बचाए 20 करोड़ रुपये, अब दुनिया कर रही 'सलाम'

Sat, 27 Jul 2019 05:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
carpenter secretly saves 20 crore rupees to send 33 kids to college in USA
डेल श्रोडर - फोटो : nypost

लकड़ी का काम करके कोई अपनी पूरी जिंदगी में कितना कमा सकता है? पांच लाख, 10 लाख या मान लेते हैं कि 50 लाख, लेकिन अमेरिका के आयोवा में रहने वाले एक बुजुर्ग ने 67 साल तक लकड़ी का काम किया और 20 करोड़ रुपये बचा लिए। अब उनके एक नेक काम के लिए दुनिया उन्हें सलाम कर रही है। 

carpenter secretly saves 20 crore rupees to send 33 kids to college in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बुजुर्ग का नाम डेल श्रोडर था। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। वह मोहल मिलवर्क में लकड़ी का काम करते थे। साल 2005 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई, लेकिन जाते-जाते वो 33 बच्चों का भविष्य संवार गए। उन्हें काबिल बना गए।  

carpenter secretly saves 20 crore rupees to send 33 kids to college in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixnio

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दोस्त स्टीव नील्सन ने एक दिलचस्प कहानी सुनाते हुए बताया कि 14 साल पहले डेल ने उनसे कहा था कि उन्हें तो कभी कॉलेज जाने का मौका नहीं मिला। इसलिए वो अपने बचाए हुए पैसों से उन बच्चों की मदद करना चाहते हैं, जो कॉलेज जाकर पढ़ाई करना तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
carpenter secretly saves 20 crore rupees to send 33 kids to college in USA
किरा कॉनराड - फोटो : nypost

स्टीव नील्सन के मुताबिक, डेल की आखिरी इच्छा एक स्कॉलरशिप फंड की शुरुआत करने की थी, जो हुआ। उनके स्कॉलरशिप फंड की बदौलत कुल 33 बच्चे अब कॉलेज पास कर चुके हैं। उनमें से एक किरा कॉनराड नाम की लड़की डॉक्टर भी बन गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed