फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास लेते ही मोहम्मद आमिर ने मांगी ब्रिटेन की नागरिकता, छोड़ना चाहते हैं पाकिस्तान

Sat, 27 Jul 2019 05:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jul 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cricketer Mohammad Amir applied for British citizenship after retirement
मोहम्मद आमिर की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

बाएं हाथ के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर संन्यास लेने के बाद अब पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी में हैं। आमिर अब पाकिस्तान के लिए नहीं खेलना चाहते हैं। उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता के लिए आवेदन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ब्रिटेन में मकान भी खरीदने वाले हैं ताकि स्थायी रूप से वहीं रह सके।

Pakistan cricketer Mohammad Amir applied for British citizenship after retirement
पत्नी के साथ मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर ने 2016 में ब्रिटिश नागरिक नरगिस मलिक से शादी की थी। पाकिस्तान के अखबार ‘द ट्रिब्यून’ के मुताबिक, आमिर ने स्पाउस वीजा (पत्नी की नागरिकता के आधार पर मिलने वाला वीजा) के लिए आवेदन किया है। जिसके मुताबिक आमिर 30 माह के लिए ब्रिटेन में रह पाएंगे। बाद में तय मानकों को पूरा करते ही उन्हें स्थायी नागरिकता भी मिल सकती है। साथ ही 27 वर्षीय आमिर लंदन में अपने लिए घर भी तलाश रहे हैं, जहां वे अपनी आगे की जिंदगी बीता सके।

Pakistan cricketer Mohammad Amir applied for British citizenship after retirement
मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

याद हो कि मोहम्मद आमिर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में ब्रिटेन में ही जेल काट चुके हैं। हालांकि इसके बाद कई बार वह खेल के सिलसिले में ब्रिटेन यात्रा करते आए हैं। साथ ही एक और हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan cricketer Mohammad Amir applied for British citizenship after retirement
मोहम्मद आमिर

मीडिया सूत्रों की माने तो मोहम्मद आमिर ने अचानक संन्यास नहीं लिया। कई पाकिस्तानी खिलाड़ी ये अच्छी तरह से जानते थे कि यह तेज गेंदबाज अब न तो पाकिस्तान में रहना चाहता है और न ही पाकिस्तान टेस्ट टीम से खेलना चाहता है। अब पाक पेसर का इरादा इंग्लैंड और दुनियाभर की टी-20 लीग में खेलने का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed