फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी हसीन जहां की वजह से अमेरिका ने रोका शमी का वीजा, बीसीसीआई ने सुलझाया मामला

Sat, 27 Jul 2019 03:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 27 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami US visa gets rejected initially, approved after BCCI letter
mohammed shami

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी में पिछले कई महीनो से उठापटक चल रही है। इन सभी विवादों के बावजूद शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया, लेकिन उनके निजी विवादों का असर अब उनके पेशेवर जिंदगी पर भी दिखने लगा है।शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मुकदमें दायर करा रखे हैं।

Mohammed Shami US visa gets rejected initially, approved after BCCI letter
मोहम्मद शमी

अब इसी केस के चलते अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया, हालांकी बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के दखल के बाद शमी का ममाला सुलझ पाया और उन्हें वीजा मिला। शमी अमेरिका के बाद विंडीज दौरे पर जाएंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में शमी भी शामिल हैं। तीन वनडे और दाे टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शमी का चयन हुआ है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज की मेजबानी में तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दो टी20 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

Mohammed Shami US visa gets rejected initially, approved after BCCI letter
बीसीसीआई

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के वीजा के लिए आवेदन मुंबई के अमेरिकन वाणिज्यिक दूतावास में दिया गया था। भारतीय टीम की ओर से जितने भी सदस्यों ने आवेदन किया था, शमी को छोड़कर सबको एक ही बार में ही वीजा मिल गया। शमी के मामले में बीसीसीआई ने अतिरिक्त कागजात दूतावास में जमा कराए, जिसके बाद ही उन्हें वीजा मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami US visa gets rejected initially, approved after BCCI letter
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शमी को अमेरिका होते हुए ही वेस्टइंडीज जाना है। टीम के कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा और काेच रवि शास्त्री पहले से ही अमेरिकन वीजाधारक हैं और जिन खिलाड़ियों के पास अमेरिका का वीजा नहीं था, उनके लिए बीससीआई ने पी-1 वीजा कैटेगरी में आवेदन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed