लसिथ मलिंगा के संन्यास पर भावुक हुए बुमराह, बोले- मैंने हमेशा आपसे सीखा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर होने का सही समय
मैच के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उनके रिटायर होने का सही समय है और अब उन्हें आगे बढ़ जाना चाहिए क्योंकि श्रीलंका टीम को 2023 के हिसाब से तैयारी करनी है। वे पिछले 15 साल से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। मैच में मलिंगा ने 9.2 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए जिसमें 2 ओवर मेडन रहे।
बुमराह ने बोला- आपसे सीखा
Classic Mali spell 🎯 Thank you for everything you've done for cricket. Always admired you and will always continue to do so 🤗.
विदाई लेने के बाद दुनियाभर के कई खिलाड़ियों ने मलिंगा को शुभकामनाएं दी हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी मुंबई इंडियंस के अपने साथी के बारे में ट्वीट किया। बुमराह ने लिखा, 'मलिंगा की शानदार गेंदबाजी। आपने क्रिकेट के लिए जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आपसे सीखा है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।'
रोहित शर्मा ने क्या कहा?
If I had to pick one match winner among many others for @mipaltan in the last decade, this man will be on the top for sure. As a captain he give me breather during tense situation and he never failed to deliver, such was his presence within the team. Best wishes LM for the future pic.twitter.com/gJJJKy8gL3
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के अपने साथी को गुड लक कहा है। रोहित ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'अगर मुझे मुंबई के लिए पिछले एक दशक में किसी एक मैच मैच विनर को चुनना हो तो यह शख्स उसमें टॉप पर होगा। एक कप्तान के तौर पर वह मुझे तनावग्रस्त स्थिति में आराम देते हैं और हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरते है। टीम में उनकी भूमिका ऐसी ही थी। मलिंगा आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं।'
कोच सचिन से भी मिली बधाई
Congratulations on a wonderful One Day career, #Malinga.
भारत के महान बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कोच सचिन तेंदुलकर ने भी मलिंगा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सचिन ने कहा, 'शानदार वनडे करिर के लिए बधाई। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।'
मलिंगा ने इस साल आईपीएल फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को चौथी बार विजेता बनाया था। चेन्नई की टीम आखिरी ओवर में 8 रन बनाने थे। मलिंगा की गेंदबाजी के आगे चेन्नई सुपरकिंग्स कहीं नहीं टिक पाई।
Wishing you all the very best for the future. pic.twitter.com/RLeKIudyWl