{"_id":"5d3ad1108ebc3e6cac647790","slug":"maruti-suzuki-ertiga-based-new-xl6-mpv-cabin-and-interior-images-leaked-launch-in-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki की सस्ती 6 सीटर MPV XL6 का इंटीरियर हुआ लीक, 21 अगस्त को होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki की सस्ती 6 सीटर MPV XL6 का इंटीरियर हुआ लीक, 21 अगस्त को होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : gaadiwaadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Maruti Suzuki की नई प्रीमियम एमपीवी Maruti Suzuki XL6 का भारत में तेजी से इंतजार किया जा रहा है। 21 अगस्त को इसे लॉन्च किया जायेगा। इस गाड़ी के बारे में लगातार हम आपको जानकारियां दे रहे हैं। फिलहाल इसके इंटीरियर की फोटो लीक हुई है, जिसके बाते में हम आपको अपडेट दे रहे हैं।
Maruti Suzuki की 6 सीटर वाली MPV XL6 का इंटीरियर लीक हुआ है और इसकी कुछ फोटो भी सामने आई है। जानकारी के लिय बता दें कि इसका केबिन भी भारत में मौजूदा अर्टिगा के आधार पर होगा। XL6 का केबिन एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर में होगा। हांलाकि इसके केबिन के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव तो शायद नहीं किये जायेंगे। आगामी मॉडल का केबिन 3 हिस्सों में बटेगा जिसमें 2-2-2 सीटें होंगी। लीक हुआ फोटो इस गाड़ी का टॉप मॉडल लगा रहा है। इसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, साथ ही गियर लीवर से पता चल रहा है कि यह ऑटोमैटिक वेरिएंट है। मारुति सुजुकी की यह एमपीवी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेची जाएगी।
स्पोर्टी होगा लुक
3 of 4
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : gaadiwaadi
वही कुछ समय पहले Maruti XL6 के बाहरी लुक्स की फोटो लीक हुई थी। तस्वीर के मुताबिक नई XL6 के रियर और साइड लुक में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं इसके अलावा इसमें नए बम्पर लगाए गये हैं। इसके अलावा रियर बम्पर पर स्लिवर स्किड प्लेट देखने को मिलती है जिससे यह स्पोर्टी नजर आती है इसके अलावा इसके टॉप पर रूफ रेल भी साफ देखने को मिलती है। वही इस गाड़ी में नए अलॉय व्हील्स भी शामिल किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन डिटेल्स
4 of 4
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : gaadiwaadi
Maruti Suzuki की नई XL6 में नया 1.5-पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि इस समय सियाज और अर्टिगा में इस्तेमाल होता है। यह इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुरूप होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे डीजल इंजन में नहीं लाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि नई XL6 सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी लेकिन बाद में इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारा जायेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।