फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: चेन्नई सुपरकिंग्स करेगा फैंस को खुश, एमएस धोनी के साथ इस खिलाड़ी को करेगा रिटेन

Wed, 03 Jan 2018 03:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
chennai super kings assure of retain ms dhoni and suresh raina for ipl 2018
एमएस धोनी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो साल का निलंबन झेलने के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स ने अगले एडिशन के लिए एमएस धोनी और सुरेश रैना को रिटेन करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तीसरे खिलाड़ी के रिटेन के नाम पर विचार चल रहा है।
chennai super kings assure of retain ms dhoni and suresh raina for ipl 2018
एमएस धोनी
बता दें कि सभी फ्रैंचाइजी को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 4 जनवरी तक जमा करना है। आईपीएल फ्रैंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसकी प्रक्रिया यह है कि तीन खिलाड़ी सीधे रिटेन किए जा सकते हैं जबकि दो को आईपीएल नीलामी के दौरान राइट टू मैच कार्ड से लिया जा सकता है।
chennai super kings assure of retain ms dhoni and suresh raina for ipl 2018
एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'हम धोनी और रैना को निश्चित ही रिटेन करेंगे जबकि तीसरे खिलाड़ी के नाम पर विचार चल रहा है।'  फ्रैंचाइजी के निदेशक जॉर्ज जॉन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि धोनी को रिटेन किया जाना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chennai super kings assure of retain ms dhoni and suresh raina for ipl 2018
एमएस धोनी
जॉन ने कहा था, 'धोनी को हम बतौर कप्तान वापस लेना चाहते हैं। हमें नहीं पता कि रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट कब जमा करेंगे। एक बार समयसीमा तय हो जाए, फिर हम लिस्ट फाइनल करेंगे। धोनी के लिए 100 प्रतिशत घर में वापसी होगी। वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग के समय यह बात कह भी चुके हैं।'
विज्ञापन
chennai super kings assure of retain ms dhoni and suresh raina for ipl 2018
सुरेश रैना
सुरेश रैना फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 161 मैचों में 139.09 की स्ट्राइक रेट से 4,540 रन बनाए हैं। रैना सीएसके का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। उनके रहते टीम ने छह बार फाइनल में प्रवेश किया जबकि दो बार खिताब जीता। भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स दो साल के लिए निलंबित हुई, लेकिन आईपीएल से इन्हें सुविधा मिली है कि यह फ्रैंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed