फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvWI: कॉलिन मुनरो ने गेल-रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने

Wed, 03 Jan 2018 01:34 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम Updated Wed, 03 Jan 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
colin munro becomes first batsman in the world to hit three t20i centuries
कॉलिन मुनरो - फोटो : espncricinfo

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर कॉलिन मुनरो ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुनरो ने 47 गेंदों में तीन चौको जबकि 10 छक्को की मदद से सैकड़ा पूरा किया। इस शतक को पूरा करते ही मुनरो ने वर्ल्ड के स्टार क्रिकेटरों को पीछे छोड़ा और अपना नया रिकॉर्ड कायम किया।

colin munro becomes first batsman in the world to hit three t20i centuries
rohit sharma - फोटो : BCCI

बाएं हाथ के बल्लेबाज मुनरो ने माउंट मौन्गानुई में खेले जा रहे तीसरे मैच में एश्ले नर्स द्वारा पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लिया और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक जमाया। मुनरो ने अपने 38वें टी20 इंटरनेशनल में ही तीसरा शतक जड़ दिया।  मुनरो ने शतक जड़ते ही टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ा और नया कीर्तिमान स्थापित किया।

colin munro becomes first batsman in the world to hit three t20i centuries
कॉलिन मुनरो

दरअसल, मुनरो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जमाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम और एविन लेविस को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
colin munro becomes first batsman in the world to hit three t20i centuries
chris gayle - फोटो : File

मुनरो ने सिर्फ 47 गेंदों में यह शतक पूरा किया और इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर आरोन फिंच और क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। फिंच ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ जबकि गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47-47 गेंदों में शतक जमाया था।

विज्ञापन
colin munro becomes first batsman in the world to hit three t20i centuries
कॉलिन मुनरो

मुनरो (53 गेंद, तीन चौके, 10 छक्के, 104 रन) की धमाकेदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया। कीवी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। बता दें कि मुनरो ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर बनाया था। तब उन्होंने 101 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ राजकोट में उन्होंने दूसरा शतक ठोका। तब उन्होंने 109* रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed