{"_id":"5a4c77a74f1c1bd2178b49bd","slug":"sachin-tendulkar-says-team-india-should-tackle-new-ball-well-in-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में जीत का मंत्र बताया, टीम इंडिया ऐसा करना जरूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में जीत का मंत्र बताया, टीम इंडिया ऐसा करना जरूर
Wed, 03 Jan 2018 11:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया की जीत नई गेंद को संभालने पर निर्भर करेगी। क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में सचिन ने कहा कि टीम इंडिया को टेस्ट का पहला दिन अच्छा से बिताने की जरुरत है, जिससे उन्हे अपनी पारी बढ़ाने में मदद मिले।
2 of 6
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने कहा, 'यह सब निर्भर करेगा कि आप पहले दिन कैसा करते हैं। पहला स्पेल महत्वपूर्ण होगा। बहुत कुछ निर्भर करेगा कि हमारे बल्लेबाज नई गेंद का सामना किस अंदाज में करते हैं। अगर टीम इंडिया के बल्लेबाज नई गेंद का अच्छे से सामना कर सके तो इससे पारी की लय बन जाएगी। स्कोरबोर्ड पर रन टांगना जरूरी होगा।'
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
नस्लभेद खत्म होने के बाद पहला ऐसा मौका है जब टीम इंडिया बिना सचिन तेंदुलकर के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई है। तेंदुलकर ने कहा कि 1992 में मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को अंदाजा नहीं था कि वह किस तरह की चुनौती का सामना करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sachin tendulkar
- फोटो : File
43 वर्षीय तेंदुलकर ने कहा, 'जब हम पहली बार दक्षिण अफ्रीका गए तो हमें पता ही नहीं चला कि वहां क्या होने वाला है। पहले ही मैच से हमे एहसास हुआ कि दक्षिण अफ्रीका किस स्तर का क्रिकेट खेल रही है। उदाहरण के लिए, हमने उस समय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेला। इससे हमारी आंखे खुल गई। उनकी हर दूसरे और तीसरे दर्जे की टीमों में गजब प्रतिभा थी। हर स्तर पर वह लोग अपना खेल ऊपर उठाने की कोशिश में जुटे हुए थे। दक्षिण अफ्रीका हमेशा से प्रतिस्पर्धी टीम रही है।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान कड़ी चुनौती होगी, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। कोहली ने जनवरी 2016 में एमएस धोनी से कप्तानी की जिम्मेदारी हासिल की थी। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।