फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
447/8 (113 ov)
Manav Suthar 24(42)*
Mohammed Siraj 11 (15)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

IPL में इस खिलाड़ी पर लग सकता है बड़ा दांव, BBL में वापसी से पहले ठोक डाले इतने रन

Thu, 25 Jan 2018 01:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
chris lynn hits 11 sixes in practice match ahead of big bash League return
क्रिस लिन

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम और बिग बैश लीग के कुछ मैचों से बाहर हुए क्रिस लिन अब वापसी को तैयार हैं। लिन की फिटनेस का सुबूत अभ्यास मैच में देखने को मिला। दरअसल, ब्रिसबेन हीट्स के लिए खेलने वाले क्रिस लिन ने अपनी फिटनेस के लिए अभ्यास मैच खेला और महज 28 गेंदों में ही 11 छक्कों की मदद से 83 रन ठोक डाले। 


 

chris lynn hits 11 sixes in practice match ahead of big bash League return
क्रिस लिन

वहीं, लिन ने दूसरे अभ्यास मैच में भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और क्वींसलैंड प्रीमियर टी-20 के लिए चुनी गई टीम के खिलाफ 16 गेंदों में 8 छक्के मारे। गौरतलब है कि क्रिस लिन अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन वो चोट के कारण अकसर मैदान से बाहर रहते हैं।

chris lynn hits 11 sixes in practice match ahead of big bash League return
क्रिस लिन
चोटिल होने की वजह से क्रिस लिन कई बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने जाने के बावजूद नहीं खेल पाए हैं। क्रिस लिन के चोटिल होने का असर उनकी बिग बैश लीग में खेल रही हीट्स टीम पर भी पड़ा है। हीट्स ने अपने पिछले दो मैच गंवाए हैं जिसमें साफ तौर पर टीम को लिन की कमी खली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chris lynn hits 11 sixes in practice match ahead of big bash League return
क्रिस लिन

हालांकि, अब लिन फिट हो गए हैं और अब वापसी के लिए तैयार हैं। फिट होने के बाद लिन ने कहा, 'मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं थोड़ा असहज महसूस कर रहा था लेकिन मैदान में उतरने के बाद अच्छी बल्लेबाजी हुई और मैं वापसी को तैयार हूं।'

विज्ञापन
chris lynn hits 11 sixes in practice match ahead of big bash League return
क्रिस लिन

बता दें लिन का फिट होना बिग बैश लीग में खेल रही उनकी टीम के लिए ही नहीं बल्कि खुद लिन के लिए भी बहुत अच्छा है। दरअसल, 27 और 28 जनवरी को इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगनी है, जिसमें क्रिस लिन को बड़ा दाम मिल सकता है। क्रिस लिन पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे, अब देखते हैं कि कौन सी टीम लिन पर दांव लगाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed