फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR ने गंभीर को नहीं किया था रिटेन, नीलामी से पहले भावुक होकर दिया यह बड़ा बयान

Thu, 25 Jan 2018 10:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says, It will be tough if I do not wear KKR jersey again
गौतम गंभीर

आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी से पहले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने केकेआर और आईपीएल के नए सीजन को लेकर बड़ा बयान दिया। गौरतलब है कि आईपीएल के 11वें सीजन का आगाज 6 अप्रैल से मुंबई में ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। पहला मुकाबला भी मुंबई में ही 7 अप्रैल को खेला जाएगा। इससे पहले नीलामी की प्रक्रिया 27-28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। 


 

Gautam Gambhir says, It will be tough if I do not wear KKR jersey again
गौतम गंभीर

गौरतलब है कि गंभीर की अगुवाई में केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। इस दौरान गंभीर बतौर कप्तान एक मेंटर की भूमिका में नजर आए थे। टीम में काफी युवा खिलाड़ी थे जिनके मार्गदर्शक का काम गौतम गंभीर ने किया था। हालांकि, आईपीएल के 11वें सीजन के लिए केकेआर ने गौतम को रिटेन नहीं किया है, लेकिन सबको उम्मीद है कि राइट टू मैच या नीलामी के दौरान केकेआर गौतम को किसी भी हाल में हासिल करना चाहेगा।
 

Gautam Gambhir says, It will be tough if I do not wear KKR jersey again
गौतम गंभीर

गौतम पहली बार साल 2011 में नीलामी का हिस्सा बने थे। इस दौरान टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई थी । नीलामी से पहले गौतम ने पीटीआई से बातचीत में कहा, साल 2011 में, मुझे याद है कि यह जनवरी का महीना था और तब मेरी चिंता बस यही थी कि मुझे उस साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए चुना जाता है या नहीं। यह नीलामी के दिन ही था, मुझे चिंता हो रही थी। अब सात साल बाद मेरा जीवन और क्रिकेट के प्रति रवैया काफी व्यापक हो गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says, It will be tough if I do not wear KKR jersey again
गौतम गंभीर

उन्होंने कहा, 'मैं अपने करियर के उस चरण में हूं जहां मैं सीनियर खिलाड़ी होना चाहता हूं, युवा क्रिकेटरों का मार्गदर्शक होना चाहता हूं। भले ही यह केकेआर के लिए हो या फिर सनराइजर्स, दिल्ली और मुंबई के लिए, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।' बता दें कि गंभीर केकेआर के साथ काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं जहां उनका इमोशन भी टीम के साथ रहा है। 

विज्ञापन
Gautam Gambhir says, It will be tough if I do not wear KKR jersey again
गौतम गंभीर

केकेआर द्वारा रिटेन नहीं किए जाने पर बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'हां, यह काफी मुश्किल होगा क्योंकि केकेआर ने बतौर बल्लेबाज, नेतृत्वकर्ता और व्यक्ति के तौर पर मुझे व्यक्त करने का मंच प्रदान किया, लेकिन अंत में मैं केकेआर के फैसले का सम्मान करता हूं, उनके इस कदम के पीछे कुछ मजबूत कारण होंगे जो उन्होंने मुझे बताए और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मेरे दिल में उनके लिये कोई द्वेष नहीं है, शायद मेरे लिए कोई नई चुनौती इंतजार कर रही है। मुझे इन चुनौतियों को स्वीकार करने में खुशी होगी। देखते हैं क्या होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed