{"_id":"6027a9778ebc3ee8f36f4d22","slug":"cricketers-valentine-day-anil-kumble-and-chetna-interesting-love-and-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बेटी की मां को दिल दे बैठे थे अनिल कुंबले, शादी करने के लिए लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक बेटी की मां को दिल दे बैठे थे अनिल कुंबले, शादी करने के लिए लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अनिल कुंबले अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के मैदान में फिरकी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाने वाले महान स्पिनर अनिल कुंबले को प्रेम की पिच पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में 619 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 900 से अधिक विकेट चटकाने वाले कुंबले की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है।
2 of 7
Anil kumble
टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में दस खिलाड़ियों को आउट करने वाले अनिल कुंबले जब प्यार में पड़े तब उस समय वे एक सफल क्रिकेटर थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात चेतना नाम की एक महिला से हुई।
3 of 7
anil kumble and chethana
कुंबले जब चेतना से मिले तब दोनों की जिंदगी अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ रही थी। कुंबले एक तरफ से जहां शोहरत पा रहे थे वहीं चेतना अपने पारिवारिक जीवन को लेकर संघर्ष कर रही थीं। अनिल जहां चेतना से प्रेम करने लगे थे और उनसे शादी करना चाह रहे थे वहीं चेतना अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर पहले से परेशान थीं और दूसरी बार प्यार के बारे में सोच भी नहीं रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anil kumble and chethana
पेशे से चेतना एक ट्रेवल एजेंट थीं और अपने पहले विवाह के रिश्ते में संघर्ष कर रही थीं। यही कारण था कि प्रेम के रिश्ते से चेतना का भरोसा ही उठ गया था। कुंबले और चेतना के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
anil kumble and chethana
धीरे-धीरे अनिल कुंबले ने चेतना का दिल जीत लिया और उन्हें यह अहसास दिलाने में कामयाब रहे कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद कुंबले के लिए एक बेटी की मां चेतना से शादी करना इतना आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें कानूनी पचड़े में भी फंसना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।