{"_id":"69b6a6527fc131871208756e","slug":"cwi-confirms-west-indies-players-return-home-after-travel-disruption-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West Asia Tensions: पश्चिम एशिया तनाव का असर, कोलकाता में फंसे वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी अब लौटे स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
West Asia Tensions: पश्चिम एशिया तनाव का असर, कोलकाता में फंसे वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी अब लौटे स्वदेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण हवाई यात्रा प्रभावित होने से भारत में फंसे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अब सुरक्षित अपने-अपने देशों लौट गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया कि सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की वापसी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण भारत में फंसे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अब सुरक्षित अपने-अपने देशों में लौट चुके हैं। इसकी जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शनिवार को दी। टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोलकाता में फंस गई थीं। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कई प्रमुख ट्रांजिट हब, खासकर दुबई के हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के बंद होने से यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गई थीं।
ये भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फॉर्मूला वन ने लिया बड़ा फैसला, दो रेस रद्द की
स्वदेश लौटे वेस्टइंडीज खिलाड़ी
वेस्टइंडीज टीम ने एक मार्च को कोलकाता में टी20 विश्व कप के अपने आखिरी मुकाबले खेले थे। इसके बाद खिलाड़ियों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने बयान में कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट यूनिट (टीएमयू) के सदस्य अब सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच चुके हैं। बयान के अनुसार, अंतिम समूह के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पिछले कुछ दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर चुके हैं। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में नौ खिलाड़ी रवाना हो गए थे, जबकि बाकी 16 खिलाड़ियों के लिए वाणिज्यिक उड़ानों की व्यवस्था की गई थी।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जताया आईसीसी का आभार
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए आईसीसी, क्षेत्रीय क्रिकेट बोर्ड और अन्य संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया। बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा और भलाई उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस यात्रा अव्यवस्था को लेकर कुछ खिलाड़ियों ने नाराजगी भी जताई थी। वेस्ट इंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने चार्टर फ्लाइट रद्द होने और आईसीसी की ओर से समय पर जानकारी नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की थी।
Trending Videos