{"_id":"5dd4e20c8ebc3e548c3cfe2f","slug":"day-night-tests-fast-bowlers-or-spinners-who-are-more-successful-here-are-the-numbers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज गेंदबाज या स्पिनर्स, कौन हैं डे-नाइट टेस्ट के असली बादशाह और कौन होते ज्यादा सफल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेज गेंदबाज या स्पिनर्स, कौन हैं डे-नाइट टेस्ट के असली बादशाह और कौन होते ज्यादा सफल?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट खेलने वाले सबसे पुराने देशों में भारत ही ऐसा है जिसने अभी तक डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेला था। मगर 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर भारतीय टीम अपना पहला ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, मगर डर इस बात का भी है कि पिंक बॉल मैदान पर बर्ताव कैसा करेगी।
2 of 6
पिंक बॉल
- फोटो : Wikipedia
हालांकि, गुलाबी गेंद को लेकर कई क्रिकेटरों के अपनी अलग-अलग राय है। कोई ओस की बात कर रहे हैं तो को दूधिया रोशनी का हवाला दे रहे हैं। पिंक गेंद को लेकर भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पहले ही अपनी राय रख चुके हैं कि ईडन गार्डन्स में दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से अंगुली के स्पिनरों की तुलना में कलाई के स्पिनरों की गेंद को समझना अधिक मुश्किल होगा।
3 of 6
गुलाबी गेंद
- फोटो : getty
वहीं, तत्कालीन पिच और ग्राउंड्स कमेटी के चेयरमैन दलजीत सिंह दो लाइनों में स्पष्ट करते हैं कि कोलकाता में गुलाबी गेंद की हरकत से बचने के लिए मैदान पर कम और पिच पर बड़ी घास रखनी होगी। दलजीत के मुताबिक पिच पर घास हरी नहीं बल्कि भूरी होनी चाहिए। वरना मुकाबला जल्द खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
डे-नाइट टेस्ट में किन गेंदबाजों का बोलबाला होता है। तेज गेंदबाजों की धमक होती या स्पिनर्स उसके तूलना में ज्यादा सफल होते हैं। इस आंकड़ों से समझने की कोशिश करेंगे की आखिरी डे नाइट टेस्ट में किसकी चलती है। 11 डे-नाइट टेस्ट में 366 विकेटों में 96 स्पिनर्स ने लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इन 11 टेस्ट मैचों में दो टेस्ट एशिया में खेले गए हैं, जो कि दुबई में खेला गया था। यहां खेले गए इस मुकाबलों में 73 विकेटों में से 46 विकेट स्पिनर्स के नाम रहे। तो इस छोटे से आकड़ों से यह समझा जा सकता है कि डे-नाइट टेस्ट में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स की ज्यादा चलती है। तो ऐसे में सवाला यह भी उठ रहा है कि क्या कोलकाता टेस्ट में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को जगह मिलती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।