{"_id":"5d6cdeb48ebc3e93b532a9e2","slug":"early-life-and-struggle-of-ishant-sharma-family-and-his-father-vijay-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इशांत शर्मा: एसी मैकेनिक का पतला-दुबला सा बेटा कैसे बना टीम इंडिया का स्टार?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इशांत शर्मा: एसी मैकेनिक का पतला-दुबला सा बेटा कैसे बना टीम इंडिया का स्टार?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 02 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महज 18 साल की उम्र में डेब्यू कर रातों-रात दौलत-शोहरत और प्रसिद्धी पाने वाले इशांत शर्मा की कहानी किसी भी साधारण परिवार के युवक के लिए प्रेरणा हो सकती है। 2 सितंबर 1988 को जन्में इशांत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। पतले-दुबले और 6 फुट पांच इंच लंबे दिल्ली के इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में पहला मौका 2007 में मिला।
2 of 7
ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आज वह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी जिंदगी और करियर दोनों ही काफी उतार चढाव भरा रहा है। हाल ही में मशहूर शो 'ब्रेकफस्ट विद चैंपियंस' में गौरव कपूर से अपनी जिंदगी और शुरुआती दिनों के कई मजेदार किस्से इशांत ने शेयर किए थे, आइए आपको भी दिखाते और पढ़वाते हैं।
3 of 7
इशांत शर्मा के पिता
- फोटो : एएनआई
इशांत ने बताया कि कैसे वो और विराट कोहली जूनियर क्रिकेट साथ खेलते थे और उन्हें उस दौरान 150 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से डीए (डेल्ही अलाउंस) मिलता था। साथ ही इशांत ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता विजय शर्मा एयर कंडीशनर ठीक करने का काम करते थे और सिर पर रखकर 5 मंजिल तक 1.5-2 टन का एसी ले जाते थे। काम सिर्फ गर्मियों के मौसम का ही होता था। यानी इन्हीं चार-पांच माह की कमाई में ही साल भर की कमाई और घर का खर्च निकालना होता था, जो वाकई मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इशांत शर्मा के माता-पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
इशांत ने आगे बताया कि, 'नया-नया टीम में आया था। पैसा मिलना शुरू हुआ तो एक दिन मॉल चला गया। वहां मैंने 42 हजार के स्पीकर्स ले लिए। 30 हजार खुद दे आया और बाकी डिलिवरी के टाइम पापा को देने थे। मगर जब पापा को पता चला कि मैंने 42 हजार के स्पीकर्स ले लिए तो वो मम्मी से बोले- मैं सोच रहा था कि एक स्कूटर ले लूंगा, इसने तो 42 हजार स्पीकर्स में ही खर्च कर दिए।'
विज्ञापन
5 of 7
इशांत शर्मा और गौरव कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही इशांत ये भी कहते हैं कि जब मैं बाहर गया था और पापा को कॉल किया कि आपके लिए क्या लाऊं, तो वो बोले थे- एक रेनकोट ले आना। मैं हंस हंस के पागल हो गया कि रेनकोट कौन मंगवाता है। अपने करियर की शुरुआत के बारे में इशांत ने बताया है कि वो 18 साल के थे और उन्हें क्रिकेट का इतना एक्सपोजर नहीं था। पहली मैच खेलने पहुंचे तो किटबैग खो गया। उस वक्त जहीर खान टीम में थे और उनके जूते पहन कर पहला मैच खेला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।