{"_id":"5cdbb9a2bdec220766495745","slug":"england-take-2-0-lead-in-odi-series-with-pakistan-after-six-wicket-win-in-bristol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से चार दिन में दो बार पिटा पाकिस्तान, मैच में टूटे कई विश्व रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड से चार दिन में दो बार पिटा पाकिस्तान, मैच में टूटे कई विश्व रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
जॉनी बेयरस्टो (128) के बेहतरीन शतक के बूते इंग्लैंड ने चार दिन में दूसरी बार पाकिस्तान को पटका। 14 मई को ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे वन-डे में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के 358 रन के जवाब में 31 गेंद शेष रहते 6 विकेट से यह लक्ष्य आसानी से पा लिया। इस तरह पांच मैच की वन-डे सीरीज में इंग्लैंड के पास 2-0 की अजेय बढ़त आ चुकी है। याद हो कि सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था जबकि दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की हार हुई थी।
Trending Videos
2 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान ने ब्रिस्टल में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 31 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो को शानदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड ने इस साल चौथी बार 350 रन से अधिक का स्कोर सफलतापूर्वक हासिल किया। यही नहीं, वन-डे क्रिकेट में आखिरी पांच ओवर शेष रहते सबसे बड़ा स्कोर हासिल करने के मामले में इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यह रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है, जिसने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 360 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
4 of 6
फखर जमां
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले इंग्लैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फखर जमान (2) और बाबर आजम (15) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। दोनों को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद इमाम उल हक ने एक छोर संभाले रखा और रिकॉर्ड पारी खेली। वह पारियों के आधार पर सबसे तेज 6 वन-डे शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 27वीं वन-डे पारी में छठां शतक जमाया और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
5 of 6
इमाम-उल-हक
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे वन-डे में कुल 717 रन बने जबकि 13 विकेट गिरे। यह दूसरा मौका रहा जब पाकिस्तान ने लगातार दो मैचों में 350 से अधिक रन का स्कोर बनाया हो। इससे पहले पिछले जिम्बाब्वे के खिलाफ उसने यह कमाल किया था। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा टॉम करन ने दो जबकि डेविड विली और लियाम प्लंकेट को एक-एक सफलता मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।