{"_id":"5cda9eb9bdec2207680eb3c9","slug":"upcoming-mg-hector-suv-will-launch-tomorrow-could-be-launch-in-petrol-and-diesel-engine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज लांच होगी ‘आवाज से कंट्रोल’ होने वाली एसयूवी, कम कीमत में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आज लांच होगी ‘आवाज से कंट्रोल’ होने वाली एसयूवी, कम कीमत में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 15 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
MG Hector launch
Link Copied
देश की पहली ‘आवाज से कंट्रोल’ होने वाली मॉरिस गैराज यानी एमजी मोटर्स की पहली एसयूवी हेक्टर आज लांच होने जा रही है। एमजी की यह पहली एसयूवी होगी, जो भारत में लांच होगी। इस एसयूवी में 2.0 लीटर का फिएट का डीजल इंजन होगा, वहीं इसका डुअल क्लच के साथ पेट्रोल इंजन भी लांच किया जाएगा। लांचिंग से ठीक पहले ही हेक्टर की तस्वीरें लीक हुई हैं।
Trending Videos
दो ही वेरियंट स्पॉट
2 of 5
MG hector Front
बुधवार यानी 15 मई को लांच होने वाली हेक्टर के अब तक केवल दो ही वेरियंट स्पॉट हुए हैं। टॉप वेरियंट में एक्सटीरियर में कई जगहों पर क्रोम फिनिश मिलेगी। वहीं लोअर वेरियंट में ग्रिल, लोअप बंपर और विंडो लाइन पर सिल्वर टच मिलेगा। लोअर वेरियंट में सिंगल टोन अलॉय मिलेगा, बकि टॉप वेरियंट में डुअल टोन अलॉय होगा। लोअर वेरियंट में ब्लैक हेक्सागोनल मेश ग्रिल मिलेगी। इसके अलावा प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डे लाइ, रूफ रेल्स, ORVM और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर
3 of 5
MG hector Grey
इंजन की बात करें तो इसमें फिएट का 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन मिलता है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल मोटर के साथ डीसीटी यानी डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा। पेट्रोल इंजन के साथ सेमी हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा।
60 लाख की कीमत वाली कारों के फीचर कम कीमत में
4 of 5
MG hector Rear
फीचर्स की बात करें, तो इसमें इमरजेंसी कॉल्स, 17 इंच के टायर, व्हीकल स्टेटस, सनरूफ, टेलगेट और डोर लॉक के लिए रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसके साथ 360 डिग्री का कैमरा, ऑटो डे-नाइट लाइट IRVM, 7 इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसमें ऐसी कई खासियतें होंगी, जो 60 लाख की कीमत वाली कारों में मिलते हैं।
विज्ञापन
18 से 20 लाख रुपये के बीच कीमत
5 of 5
mg hector india launch
- फोटो : Team-BHP
एमजी हैक्टर की कीमत की बात करें, तो इसके टॉप वेरियंट की ऑन रोड कीमत 18 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।