सब्सक्राइब करें
GT Inning
84/2 (10 ov)
Glenn Phillips 1(2)*
Jos Buttler 26 (20)
Punjab Kings elected to bowl

आखिर कैसे तय होता है खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर, वजह बेहद दिलचस्प

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 May 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
indian cricketers jersey number interesting story
टीम इंडियन जर्सी - फोटो : अमर उजाला

विश्व स्तर पर फुटबॉल के बाद क्रिकेट का खेल तेजी से मशहूर हुआ है। यही वजह है कि नए खिलाड़ियों में भी क्रिकेट का क्रेज बढ़ा है। भारत में तो क्रिकेट की दीवानगी किसी से भी नहीं छुपी है और IPL जैसी लीग आने के बाद इसमें और बढ़ोतरी ही हुई है। 



हर रोज एक नया खिलाड़ी सामने आता है और अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करता है।

हर क्रिकेटर चाहता है कि वो इंडिया के लिए डेब्यू कर टीम की जर्सी और टोपी पहने। टीम की जर्सी की बात की जाए तो उसके पीछे लिखे नंबर की कहानी दिलचस्प होती है खासकर भारतीय क्रिकेटर्स की क्योंकि यहां हर खिलाड़ी खुद से ही अपनी जर्सी की नंबर चुनता है। ऐसे में आईए जानते हैं टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों की जर्सी नंबर और उसकी दिलचस्प कहानी के बारे में।
 

Trending Videos
indian cricketers jersey number interesting story
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की जर्सी का नंबर 10 है। एक इंटरव्यू के दौरान सचिन ने बताया था कि उनके सरनेम में टेन लिखा हुआ है इसलिए उन्होंने अपनी जर्सी के लिए 10 नंबर को चुना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricketers jersey number interesting story
विराट कोहली - फोटो : file

विराट कोहली
मॉडर्न क्रिकेट के सचिन कहे जाने वाले विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। इस नंबर के पीछे की कहानी बताते हुए कोहली ने कहा था कि अंडर-19 से खेलते वक्त उन्हें ये नंबर दिया गया था जो उनके लिए लकी साबित हुआ। उन्होंने इसी नंबर के साथ अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप भी जीता इसलिए उन्होंने 18 जर्सी को पहनना जारी रखा।

indian cricketers jersey number interesting story
राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

राहुल द्रविड़
क्रिकेट में टीम इंडिया की दीवार के नाम से चर्चित द्रविड़ पहले 5 नंबर की जर्सी पहनते थे, लेकिन बाद में उन्होंने 19 नंबर की जर्सी पहनना शुरू कर दिया था। बतौर द्रविड, "उनकी पत्नी का जन्मदिन 19 को होता है जिसे वो अपने लिए लकी मानते हैं। इसके अलावा जर्सी की मदद से उन्हें अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखने में भी आसानी होती है"।


 
विज्ञापन
indian cricketers jersey number interesting story
युवराज सिंह - फोटो : file

युवराज सिंह
टीम इंडिया को कई मैच जीताने वाले युवराज की जर्सी का नंबर 12 है. इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में हुआ था, तो इसी वजह से युवराज 12 नंबर को लकी मानते हुए जर्सी पहनने लगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed