{"_id":"5cdaf948bdec22072e6f79c3","slug":"sourav-ganguly-says-do-not-compare-virat-kohli-ipl-captaincy-record-with-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप से पहले गांगुली का बड़ा बयान- विराट को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप से पहले गांगुली का बड़ा बयान- विराट को लेकर कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 15 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ganguly and kohli
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली की IPL की कप्तानी का वर्ल्ड कप पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वनडे कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। गांगुली ने कहा कि कोहली के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें दो सफल कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का साथ मिलेगा।
Trending Videos
2 of 5
विराट कोहली
बैंगलोर की IPL में लगातार नाकामी से कोहली की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन गांगुली ने कहा कि भारतीय कप्तानी पूरी तरह से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sourav Ganguly
गांगुली ने एक कार्यक्रम से कहा, 'विराट कोहली की आईपीएल कप्तानी रेकॉर्ड की भारत के साथ तुलना मत करो। भारत के लिए उनका कप्तानी रेकॉर्ड बहुत अच्छा है। उनके साथ रोहित जैसा उप-कप्तान है। धोनी टीम में हैं। इसलिए उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा।'
4 of 5
सौरभ गांगुली
- फोटो : pti
इस 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या भारतीय अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'हार्दिक अहम भूमिका निभाएंगे। वह बेहतरीन फार्म में हैं। भारत के लिए वह बहुत अहम रहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : file
पूर्व कप्तान गांगुली ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान को चुना। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान का इंग्लैंड में विश्व टूर्नमेंट में रेकॉर्ड उल्लेखनीय है। दो साल पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। उसने 2009 में वर्ल्ड टी20 भी इंग्लैंड में जीती थी। पाकिस्तान हमेशा इंग्लैंड में अच्छा खेलता रहा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।