सब्सक्राइब करें

ये 5 हैं विश्व कप के सबसे बड़े खिलाड़ी, इन्हीं के नाम दर्ज हर खास रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 15 May 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
most successful cricketer in cricket world cup history along with sachin tendulkar
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप 2019 का आगाज होने में अब सिर्फ 24 दिन बाकी हैं। 20 साल बाद इंग्लैंड की मेजबानी में क्रिकेट विश्व कप खेला जा रहा है। ऐसे में विश्व कप से जुड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड और दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चाएं काफी जोरों पर है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं विश्व कप में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले क्रिकेटर्स के बारे में...


 

Trending Videos
most successful cricketer in cricket world cup history along with sachin tendulkar
Glenn McGrath

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स में शुमार हैं। मैक्ग्रा ने साल 1996 में अपना डेब्यू मैच खेला था और उन्होंने साल 2007 में क्रिकेट से संन्यास लिया। विश्व कप में उनके नाम सबसे ज्यादा 71 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most successful cricketer in cricket world cup history along with sachin tendulkar
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : Getty

अब आगे बढ़ते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने के बारे में। श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (1996-2011) 5 वर्ल्ड कप में कुल 40 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 68 विकेट भी झटके। वह वर्ल्ड कप में कम से कम 40 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची और ओवरऑल सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

most successful cricketer in cricket world cup history along with sachin tendulkar
महेला जयवर्धने - फोटो : getty

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम के ही पूर्व कप्तान महेला जयरवर्धने काबिज हैं। विश्व कप में कुल 40 मैच खेलने वाले जयवर्धने ने साल 1999 में डेब्यू किया था और उन्होंने 2015 विश्व कप के बाद संन्यास लिया था। साल 2011 विश्व कप फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ शतक भी जड़ा था।

विज्ञापन
most successful cricketer in cricket world cup history along with sachin tendulkar
sachin tendulkar

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर है टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर रहे सचिन तेंदुलकर। उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक यानी रिकॉर्ड 6 वर्ल्ड कप खेले और इस दौरान वह 45 मैचों में मैदान पर उतरे। उनके बल्ले ने सबसे ज्यादा 6 शतकों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2278 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 विकेट भी झटके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed