फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'England tour tough test for Shubman and India', AB de Villiers on RCB, Virat Kohli and IPL 2025

AB de Villiers: 'इंग्लैंड दौरा शुभमन के लिए कठिन परीक्षा', डिविलियर्स बोले- मुंबई-पंजाब में होगी जबरदस्त टक्कर

Sat, 31 May 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 May 2025 11:04 AM IST
सार

आरसीबी के फाइनल में पहुंचने पर डिविलियर्स ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार रात जीत हासिल की।'

विज्ञापन
'England tour tough test for Shubman and India', AB de Villiers on RCB, Virat Kohli and IPL 2025
डिविलियर्स, गिल और आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। मुंबई में उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कई पहलुओं को लेकर बात की है। उन्होंने शुभमन गिल के टेस्ट कप्तान बनने से लेकर भारत के इंग्लैंड दौरे और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर भी बातचीत की है। डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस साल चैंपियन बनेगी।
विज्ञापन

'खुश हूं की आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची'
आरसीबी के फाइनल में पहुंचने पर डिविलियर्स ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार रात जीत हासिल की। अब बहुत अच्छा क्वालिफायर 2 का मुकाबला होने जा रहा है (मुंबई और पंजाब के बीच)। मैं फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद है कि यह साल आरसीबी के लिए अच्छा रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के टेस्ट से संन्यास पर बोले डिविलियर्स
कोहली के टेस्ट से संन्यास पर डिविलियर्स ने कहा, 'उन्होंने अपने दिल की बात सुनी होगी। विराट ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। उन्होंने वर्षों तक दुनिया भर में क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और सौभाग्य से हम उन्हें अभी भी क्रिकेट के मैदान पर देखेंगे। टेस्ट मैचों में उनकी कमी खलेगी। उन्होंने लाल गेंद में एक महान विरासत छोड़ी है।'
विज्ञापन

गिल के नए टेस्ट कप्तान बनने पर बोले डिविलियर्स
डिविलियर्स ने गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने पर कहा, 'अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ी आगे आएं। शुभमन गिल जिम्मेदारी ले रहे हैं। भारत में काफी प्रतिभा है और इसका श्रेय काफी हद तक आईपीएल को जाता है। हमने इस साल वैभव सूर्यवंशी को देखा। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की और गिल की कड़ी परीक्षा होगी।'

मुंबई और पंजाब के बीच खेला जाएगा क्वालिफायर-दो
दरअसल, मुंबई ने शुक्रवार को एलिमिनेटर में गुजरात को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बनाई। अब एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो का मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, तीन जून को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा। आरसीबी की टीम ने क्वालिफायर एक में पंजाब को हराया था और सीधे फाइनल में एंट्री ली थी। वहीं, आईपीएल के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। वहां टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। गिल एक युवा टीम इंडिया की अगुआई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed