सब्सक्राइब करें

VIDEO: आदिल रशीद ने यूं बिछाया जाल, दुनिया का कोई भी दिग्गज खा जाता मात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 02 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
ENGvIRE: Adil Rashid becomes first England spinner to take 150 ODI wickets
आदिल रशीद - फोटो : सोशल मीडिया

आयरलैंड के खिलाफ दूसरा वन-डे चार विकेट से अपने नाम करते ही इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। साउथैंप्टन के एजेस बाउल स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में आदिल रशीद एक खास कीर्तिमान रच गए।

Trending Videos
ENGvIRE: Adil Rashid becomes first England spinner to take 150 ODI wickets
आदिल रशीद - फोटो : सोशल मीडिया

अब आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन चुके हैं। इस लेग स्पिनर से पहले कोई भी फिरकी गेंदबाज यह कारनामा नहीं कर पाया था, हालांकि उनसे पहले चार पेसर्स 150 या इससे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvIRE: Adil Rashid becomes first England spinner to take 150 ODI wickets
आदिल रशीद

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वन-डे विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है। दूसरे नंबर पर डैरेन गॉफ आते हैं फिर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ चौथे क्रम पर हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज

 
  • 234 विकेट- मैच 97. डैरेन गॉफ
  • 178 विकेट- मैच 95, स्टुअर्ट ब्रॉड
  • 150 विकेट- मैच 102 आदिल रशीद
ENGvIRE: Adil Rashid becomes first England spinner to take 150 ODI wickets
आदिल रशीद - फोटो : सोशल मीडिया

रशीद ने इस मैच में 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान जिस अंदाज में उन्होंने केविन ओ ब्रायन को बोल्ड किया, वह गेंद बेहद ही कमाल की रही। केविन गेंद को ऑफ स्पिन समझकर रक्षात्मक शॉट खेल रहे थे, लेकिन गेंद ने पलटी खाई और बल्लेबाज के पैड और बैट के बीच से निकलकर स्टंप पर जा लगी।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed