जुलाई महीने में कितने दोपहिया वाहनों की भारत में हुई बिक्री, पढ़ें कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट
Hero Motocorp
हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई 2020 में 514,509 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने 535,810 इकाइयों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 3.97 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
भारतीय बाजार में हीरो ने जुलाई 2020 में 506,946 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं, जुलाई 2019 में कंपनी ने 511,374 इकाइयों की बिक्री की थी।
निर्यात की बात करें तो जुलाई 2020 में हीरो ने भारत से बाहर 7563 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 24436 इकाई का था। भारतीय बाजार में हीरो ने जुलाई 2020 में 478,666 मोटरसाइकिल्स और 35,843 स्कूटर्स की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2029 में कंपनी ने 490058 मोटरसाइकिल्स और 45752 स्कूटर्स की बिक्री की थी।
Honda Motorcycle and Scooter India
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने जुलाई 2020 में 321,583 यूनिट्स की बिक्री की है। जुलाई 2019 की तुलना में कंपनी की बिक्री में 29.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि जुलाई 2019 में कंपनी ने 455,000 इकाइयों की बिक्री की थी।
होंडा ने भारतीय बाजार में जुलाई 2020 में 309,332 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं, जुलाई 2019 में कंपनी ने 309,332 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान घरेलू बाजार में होंडा की बिक्री में 53 फीसदी की गिरावट आई है।
निर्यात की बात करें तो यहां कंपनी की बिक्री में 52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई 2020 में होंडा ने भारत से बाहर 12,251 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 8,042 इकाई का था।
TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी ने जुलाई 2020 में 243,788 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने 265,679 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 8.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
भारतीय बाजार में टीवीएस ने जुलाई 2020 में 189,647 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं, जुलाई 2019 में कंपनी ने 208,489 इकाइयों की बिक्री की थी।
निर्यात की बात करें तो जुलाई 2020 में हीरो ने भारत से बाहर 7563 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 24436 इकाई का था। भारतीय बाजार में टीवीएस ने जुलाई 2020 में 106,062 मोटरसाइकिल्स और 78,603 स्कूटर्स की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2029 में कंपनी ने 108,210 मोटरसाइकिल्स और 105,199 स्कूटर्स की बिक्री की थी।
Suzuki Motorcycle India
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जुलाई 2020 में 31,421 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं, जुलाई 2019 में कंपनी ने 62,366 इकाइयों की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री 49.62 फीसदी घटी है।
निर्यात की बात करें तो जुलाई 2020 में हीरो ने भारत से बाहर 2,991 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 6,870 इकाई का था। इस दौरान कंपनी के निर्यात में 56.46 फीसदी की गिरावट आई है।