फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान क्रिकेट, नहीं मिला स्पॉन्सर, शाहिद अफरीदी के नाम की जर्सी पहनेंगे

Thu, 09 Jul 2020 03:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jul 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
ENGvPAK: Shahid Afridi Foundation logo to feature on Pakistani kits
शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) राष्ट्रीय टीम के लिए मुख्य प्रायोजक ढूंढने के लिए जूझ रहा है और ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान पाकिस्तान क्रिकेटर अपनी जर्सी पर शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो लगाकर खेलेंगे।

ENGvPAK: Shahid Afridi Foundation logo to feature on Pakistani kits
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

पूर्व कप्तान अफरीदी ने ट्वीट किया, 'हमें खुशी है कि शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की किट पर होगा क्योंकि हम पीसीबी के चैरिटी साझेदार हैं। लगातार समर्थन के लिए वसीम खान और पीसीबी को धन्यवाद। दौरे के लिए हमारे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।'


ENGvPAK: Shahid Afridi Foundation logo to feature on Pakistani kits
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

पीसीबी पर भी कोरोना वायरस महामारी का असर पड़ा है। पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार पेय पदार्थ बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ बात चल रही है, जिसने नया टीम लोगो करार करने में रुचि दिखाई है, लेकिन बोर्ड के मार्केटिंग विशेषज्ञों की उम्मीद से काफी कम राशि की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvPAK: Shahid Afridi Foundation logo to feature on Pakistani kits
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

सूत्र ने बताया कि कंपनी ने बोर्ड के साथ पिछले अनुबंध की राशि का सिर्फ 35 से 40 प्रतिशत देने की पेशकश की है। पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
ENGvPAK: Shahid Afridi Foundation logo to feature on Pakistani kits
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

पहला टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच से नौ अगस्त तक खेला जाएगा जबकि बाकी बचे दो मैच साउथैम्पटन में 13 और 21 अगस्त से शुरू होंगे। दोनों टीमों के बीच सभी टी-20 मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में 28 और 30 अगस्त तथा एक सितंबर को खेले जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed