कोरोना काल में जिन सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है उनमें ऑटो इंडस्ट्री भी शामिल है। हालांकि, अब निर्माता कंपनियों ने इसकी मरम्मत शुरू कर दी है। कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और ग्राहकों को रिझाने के लिए कई नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि प्रोडक्शन में अब वापस से रुकावट न आए। बता दें कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसके बाद अप्रैल महीने में कंपनियों के एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, अब उस घाटे की भरपाई के लिए कई रणनीतियां बनाई जा रही हैं।
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की मरम्मत शुरू, ग्राहकों को मिलेगा ऑफर, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफर
ग्राहकों को रिझाने के लिए कंपनियों की तरफ से कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Renault जहां अपने ग्राहकों को शुरुआती तीन महीने की ईएमआई में छूट दे रही है। वहीं, टाटा की कुछ कारों पर अगले साल ईएमआई भरने का विकल्प मिल रहा है। इसके अलावा मारुति ने एक्सिस बैंक से साथ साझेदारी की है, जहां कार खरीदने के लिए ग्राहकों को कई नए विकल्प दिए जा रहे हैं।
कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
कर्मचारियों का मनोबल कमजोर न पड़े इसके लिए निर्माता कंपनियां उन्हें बोनस देंगी। हालांकि, बाजार के मौजूदा हालात को देखते हुए यह राशि कुछ कम हो सकती है।
इन कंपनियों ने दिया कर्मचारियों को तोहफा
भारतीय बाजार में अपनी एंट्री से सबको हैरान करने वाली Kia Motors और MG Motor ने अपने कर्मचारियों को पहले ही वेरिएबल और इंसेंटिव दे दिए हैं।
ये कंपनियां भी जल्द देंगी कर्मचारियों को तोहफा
महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लेलैंड, टोयोटा और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां अगले महीने अपने कर्मचारियों को वेरिएबल और इंसेंटिव दे सकती हैं। वहीं, देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति अगस्त महीने में अपने कर्मचारियों के इंक्रीमेंट की घोषणा कर सकती है।