फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या घाटे में जा रही मारुति सुजुकी के लिए संजीवनी बन गया है कोरोना? पढ़ें, कैसे बदल रही ग्राहकों की पसंद

Thu, 09 Jul 2020 11:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 09 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Can Maruti Suzuki sales increase during the Corona era, demand increased sharply in hatchback segment
सांकेतिक तस्वीर

साल 2019 बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी के लिए काफी निराशाजनक था। आखिरी कुछ महीनों को छोड़ दिया जाए तो साल भर कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, साल 2020 में भी कंपनी की बिक्री में कई महीने गिरावट देखी गई। जबकि, कोरोना वायरस के कारण अप्रैल में कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी। हालांकि, मई में मारुति की 13702 यूनिट्स और जून में 51274 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में कोरोना के कारण जहां सभी कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वहीं, मारुति के लिए यह एक बेहतर मौका साबित हो सकता है। कैसे? आगे की स्लाइड में पढ़िए।

Can Maruti Suzuki sales increase during the Corona era, demand increased sharply in hatchback segment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Maruti Suzuki

कोरोना का डर बदल सकता है ट्रेंड

वित्तवर्ष 2020 में मारुति सुजुकी की हैचबैक सेगमेंट की मांग में गिरावट देखी गई। इसका नतीजा यह रहा कि भारतीय बाजार में 60 फीसदी शेयर पर काबिज हैचबैक सेगमेंट गिरकर 47 फीसदी शेयर पर आ गया। वहीं, इस दौरान एसयूवी की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन अब माना जा रहा है कि कोविड-19 के कारण तेजी से ट्रेंड बदलने वाला है। कोरोना काल में जरूरतों को देखते हुए ग्राहकों के बीच हैचबैक की मांग बढ़ने लगी है।

Can Maruti Suzuki sales increase during the Corona era, demand increased sharply in hatchback segment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Maruti Suzuki

पांच सालों में मारुति की किस सेगमेंट में हुई सबसे ज्यादा बिक्री

वित्तवर्ष 2016

  • एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट कार: कुल बाजार का 75.4 फीसदी
  • प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार: 42.5 फीसदी
  • एंट्री लेवल सिडान: 52.8 फीसदी
  • प्रीमियम सिडान: 28.1 फीसदी


वित्तवर्ष 2017

  • एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट कार: कुल बाजार का 66.0 फीसदी
  • प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार: 46.5 फीसदी
  • एंट्री लेवल सिडान: 49.5 फीसदी
  • प्रीमियम सिडान: 37.1 फीसदी

वित्तवर्ष 2018

  • एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट कार: कुल बाजार का 70.4 फीसदी
  • प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार: 52.5 फीसदी
  • एंट्री लेवल सिडान: 58.2 फीसदी
  • प्रीमियम सिडान: 31.8 फीसदी

वित्तवर्ष 2019

  • एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट कार: कुल बाजार का 71.5 फीसदी
  • प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार: 56.8 फीसदी
  • एंट्री लेवल सिडान: 55.0 फीसदी
  • प्रीमियम सिडान: 27.6 फीसदी

वित्तवर्ष 2020

  • एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट कार: कुल बाजार का 78.7 फीसदी
  • प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार: 57.6 फीसदी
  • एंट्री लेवल सिडान: 59.3 फीसदी
  • प्रीमियम सिडान: 26.8 फीसदी

आंकड़ों को सोर्स: SIAM, CLSA

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Maruti Suzuki sales increase during the Corona era, demand increased sharply in hatchback segment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Maruti Suzuki

लोगों में बढ़ी हैचबैक की मांग

लॉकडाउन से अब तक मारुति की हैचबैक को लेकर पूछताछ और ऑर्डर में करीब 10 फीसदी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इस वित्तवर्ष की बात करें तो एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट कार सेगमेंट में कुल बाजार का 79 फीसदी शेयर मारुति के पास है, जबकि, प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में यह शेयर 57.6 फीसदी है। इन दोनों ही सेगमेंट को जोड़ दिया जाए, तो देश में कुल बिकने वाली कारों में यह दो तिहाई से भी ज्यादा है। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन कर सकती है।

विज्ञापन
Can Maruti Suzuki sales increase during the Corona era, demand increased sharply in hatchback segment
सांकेतिक तस्वीर

डीजल और BS6 इंजन करेंगे मदद

मारुति ने अपनी सभी कारों को BS6 इंजन से लैस कर दिया है। वहीं, डीजल की गाड़ियों में बढ़ती कीमतें और डीजल के भाव मारुति की हैचबैक सेगमेंट में काफी मदद कर सकते हैं। बता दें कि मारुति ने डीजल की कारों को बनाना बंद कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed