फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्त्रां में भारतीय क्रिकेटर्स नहीं चुका पाए अपना बिल, रोहित बोले- भाई पैसे लेलो यार अच्छा नहीं लगता

Sat, 02 Jan 2021 11:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Jan 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
Fan in Australia finds himself seated at a restaurant beside Team India cricketers
रेस्त्रां में बिल - फोटो : ट्विटर

भारत में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है। खिलाड़ियों की लंबी फैन फॉलोइंग है, लेकिन हिंदुस्तान के बाहर भी भारतीय क्रिकेट टीम के चाहने वालों की कमी नहीं जो अपने अपने पसंदीदा स्टार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं, इसकी एक छोटी सी मिसाल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिली।

Fan in Australia finds himself seated at a restaurant beside Team India cricketers
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स - फोटो : ट्विटर

जहां भारतीय टीम को जबरदस्त समर्थन मिलता है। सिडनी से लेकर मेलबर्न तक, वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए अपना सपोर्ट जताने पहुंचते हैं। दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने लिए समय निकालकर मेलबर्न घूमने निकले।

Fan in Australia finds himself seated at a restaurant beside Team India cricketers
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स - फोटो : ट्विटर

जब भूख लगी तो किसी रेस्त्रां पहुंचकर पेट पूजा करने लगे, जहां से पूरी कहानी शुरू होती है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ खाना खा रहे थे, लेकिन जब वह बिल चुकाने पहुंचे तो पता लगा कि किसी ने पहले ही उसका भुगतान कर दिया था। भारतीय खिला़ड़ी इससे हैरान हो गए और सुपरफैन से पैसे वापस लेने का निवेदन तक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fan in Australia finds himself seated at a restaurant beside Team India cricketers
रेस्त्रां का बिल - फोटो : ट्विटर

नवलदीप सिंह नामक शख्स ने शुक्रवार 1 जनवरी को अपने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक रेस्त्रां में बैठे थे और उनके सामने वाली टेबल में टीम इंडिया के खिलाड़ी थे। कुछ ही देर में उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें खिलाड़ियों के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताते हुए उनका 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 6683 रुपये का बिल खुद ही चुका दिया।
 

विज्ञापन
Fan in Australia finds himself seated at a restaurant beside Team India cricketers
फाइल फोटो - फोटो : Rohit Sharma instagram

नवलदीप ने साथ ही बताया कि रोहित शर्मा ने उनसे कहा, 'भाई पैसे लेलो यार अच्छा नहीं लगता, मैंने कहा कि सर ऐसा नहीं हो सकता। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। पंत ने मेरी पत्नी से मजाक में कहा, भाभी जी लंच के लिए शुक्रिया। आखिरी में सभी ने फोटो खिंचवाई. मजा आ गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed