फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्रेन फेड' और ये किस्से, जिसने बना दिया स्टीव स्मिथ को क्रिकेट का सबसे बड़ा 'बेड बॉय'

Mon, 26 Mar 2018 05:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Five incidents that proves Steve Smith is bad boy of cricket
स्टीव स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेंपरिंग) की बात को स्वीकार करके स्टीव स्मिथ ने किसी तरह अपनी बची कुची साख को बचाने की कोशिश की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने उनसे कप्तानी छिन ली और आईसीसी ने एक टेस्ट मैच का बैन और मैच फिस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया। 



बता दें कि यह पहली बार नहीं जब कंगारू कप्तान स्मिथ विवादों में रहे हों। 2015 में जब से उन्हें कप्तान बनाया गया तब से अब तक वह पांच बड़े विवाद में घिर चुके हैं। आइए जानते हैं उन स्मिथ की उन शर्मनाक हरकतों के बारे में, जिससे क्रिकेट शर्मसार हुआ...

Five incidents that proves Steve Smith is bad boy of cricket
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

भारत में भी बेईमानी करते हुए कैमरे कैद हुए थे स्मिथ
बीते साल ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई हुई थी। सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा था। मैच में तेज गेंदबाज उमेश यादव की एक बॉल स्मिथ के पैड पर जा लगती है, जिस पर टीम इंडिया जोरदार अपील करती है और अंपायर उन्हें आउट करार देते हैं। 

अंपायर के इस फैसले के बाद स्मिथ डीआरएस लेने के लिए अपने साथ खिलाड़ी से पूछने की बजाए ड्रेसिंग रूम की और देखने लगते हैं। जबकि डीआरएस लेने के लिए बैट्समैन का ड्रेसिंग रूम की ओर देखने पर पाबंदी है। 

इस कप्तान विराट कोहली भी भड़क जाते हैं और स्मिथ को बेईमान कहते-कहते रूक जाते हैं। स्मिथ की इस हरकत के बाद उन्हें क्रिकेट जगत में काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। बता दें कि यह पूरा विवाद 'ब्रेन फेड' के नाम से जाना जाता है। 

Five incidents that proves Steve Smith is bad boy of cricket
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

जेम्स एंडरसन को ठहराया था सबसे बड़ा 'स्लेजर'
हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बहुत भद्दे हैं। मैदान पर वह सभी हदें पार कर देते हैं। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी पर स्मिथ ने एडिलेट टेस्ट के दौरान उलटे एंडरसन पर यह आरोप लगा दिया कि वह क्रिकेट के सबसे बड़े स्लेजर (गाली-गलोच करने वाला) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five incidents that proves Steve Smith is bad boy of cricket
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

अंपायरों से भी उलझ चुके हैं स्मिथ
फरवरी 2016 में कंगारू टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइसचर्च में टेस्ट मैच खेल रही थी। मैच में जब हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। इसके बाद स्मिथ डीआरएस का इस्तेमाल करते हैं और वहां भी उन्हें नाकाम हाथ लगती है। इस पर स्मिथ अंपयारों से भिड़ जाते हैं। उनकी इस गतली पर आईसीसी उनके ऊपर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना भी लगाती है। 

इस पूरे विवाद के बाद स्मिथ ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि अभी मैं सीख रहा हूं और मैं अपनी इस गलती को सुधारने की कोशिश करुंगा। 

विज्ञापन
Five incidents that proves Steve Smith is bad boy of cricket
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

रबाडा के फैसले पर उठा चुके हैं सवाल
स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाद कागिसो रबाडा पर लगे दो मैचों के प्रतिबंध को हटाए जाने के फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि एक सदस्य कमीशन ने रबाडा की अपील के बाद हुई सुनवाई में मेरा पक्ष जानना ही उचित नहीं समझा।

स्मिथ ने आगे कहा था, 'आईसीसी ने कुछ मापदंड तय किए हैं, किए हैं या नहीं। मैदान पर साफ तौर पर शारीरिक संपर्क हुआ था। मैं निश्चित तौर पर अपने गेंदबाजों से नहीं कहूंगा कि आप विकेट लेने के बाद उनसे भिड़ो। मैं नहीं समझता की यह खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि वह निश्चित तौर पर मुझसे भिड़े थे और यह फुटेज में जितना दिख रहा है, उससे कहीं तेज टक्कर थी। स्मिथ ने कहा कि जो दूसरा शख्स इसमें शामिल था उससे कुछ पूछा नहीं गया, यह काफी रोचक है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed