सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former all-rounder Irfan Pathan says Virat Kohli will be hungrier than ever to win back-to-back IPL trophies

IPL 2026: विराट कोहली की फॉर्म को लेकर इरफान पठान की भविष्यवाणी, खिताब का बचाव करने को लेकर कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 12 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी की है। पठान का मानना है कि कोहली आईपीएल 2026 में रन बनाने के लिए पहले से भी ज्यादा भूखे होंगे और एक बार फिर से खिताब जीतना चाहेंगे।

Former all-rounder Irfan Pathan says Virat Kohli will be hungrier than ever to win back-to-back IPL trophies
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि विराट कोहली 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसकी पहली ट्रॉफी जिताने के बाद लगातार आईपीएल खिताब जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा भूखे होंगे। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में 43 रन बनाकर आरसीबी की आईपीएल 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बीते सीजन 15 मुकाबलों में 657 रन बनाए थे। वह आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।
Trending Videos

खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और गत चैंपियन आरसीबी की टीम पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। आरसीबी रजत पाटीदार की अगुआई में खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम के लिए कोहली की फॉर्म काफी अहम होगी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। पठान का हालांकि, मानना है कि कोहली रन बनाने के लिए पहले से भी ज्यादा भूखे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान पठान ने कहा, विराट कोहली में भूख बरकरार रहेगी। असल में वह पहले से कहीं ज्यादा भूखे होंगे, खासकर पिछले सीजन में आईपीएल ट्रॉफी उठाने के बाद। वह लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। उनमें जीतने और असर डालने की यह भूख हमेशा बनी रहेगी। हमने यह तब देखा जब वह भारत के लिए खेले, खासकर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में। ऐसा लगता है कि वह हर मैच में असर डालना चाहते हैं। मुझे लगता है कि जब वह इस सीजन में वापस आएंगे तो उनमें वैसा ही जुनून होगा। वह एक बार फिर ट्रॉफी उठाना चाहेंगे।

इरफान बोले- पडिक्कल भी निभाएंगे अहम भूमिका
बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने पिछले सीजन 10 मुकाबलों में 150.60 के स्ट्राइक-रेट से 247 रन बनाए थे। पठान को उम्मीद है कि पडिक्कल इस बार फिर आरसीबी के अभियान में अहम रोल निभाएंगे। उन्होंने कहा, देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2026 में आरसीबी की सफलता में अहम रोल निभाने वाले हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में रन बनाए हैं। वह एक बहुत बेहतर खिलाड़ी लगते हैं। एक समय था जब वह जूझ रहे थे, उनकी टाइमिंग सही नहीं थी, लेकिन अब वह पुरानी बात हो गई है। देवदत्त पडिक्कल अब एक अलग खिलाड़ी हैं। उनमें बहुत आत्मविश्वास है।

क्या हेजलवुड की चोट खड़ी करेगी परेशानी?
इरफान ने कहा, आरसीबी के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि पहले यह टीम मैच जीतने के लिए विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते थे। अब यह बदल गया है। उनकी पूरी प्लेइंग इलेवन मैच-विनर्स से भरी है। यह एक शानदार बात है। लेकिन आईपीएल 2026 में जाने से पहले, आरसीबी को कुछ चोटिल खिलाड़ियों को लेकर चिंता होगी, खासकर जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर। अच्छी बात यह है कि उनके पास अच्छे बैकअप हैं। नुवान तुषारा और जैकब डफी की जोड़ी हेजलवुड की फिटनेस की दिक्कतों को अच्छी तरह से कवर कर सकती है। इससे आरसीबी और भी मजबूत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed