{"_id":"5eede27c83fdcb419d4aa51b","slug":"former-bangladesh-cricketer-nafees-iqbal-tests-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफरीदी के बाद एक और क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई इंडियंस के लिए निभाते थे अहम भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफरीदी के बाद एक और क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई इंडियंस के लिए निभाते थे अहम भूमिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
IPL फ्रैंचाइजी टीम के साथ नफीस इकबाल
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और वन-डे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। नफीस इकबाल ने 2003 में बांग्लादेश के लिए पदार्पण किया था, लेकिन 2006 के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए।
Trending Videos
2 of 4
नफीस इकबाल
- फोटो : ट्विटर
‘द डेली स्टार’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नफीस ने खुद पुष्टि की है कि वह इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस समय वह चटगांव में घर में अलग रह रहे हैं। नफीस साल 2005 में बांग्लादेश की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया को कार्डिफ में मात दी थी, उस मैच में मोहम्मद अशरफुल ने शानदार शतक ठोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
नफीस इकबाल और तमीम इकबाल
- फोटो : ट्विटर
34 साल के इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट और 16 वन-डे खेले। पिछले महीने बांग्लादेश के डेवलपमेंट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अशफिकुर रहमान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, तौफिक उमर और जफर सरफराज भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
4 of 4
नफीस इकबाल
- फोटो : ट्विटर
नफीस इकबाल साल 2018 में मुस्ताफिजुर रहमान के साथ बतौर ट्रांसलेटर मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे, दरअसल मुस्ताफिजुर को न तो अंग्रेजी आती थी और न ही हिंदी, इसलिए टीम के साथ उनके संयोजन में नफीस बतौर अनुवादक अपनी अहम भूमिका निभाते थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।