{"_id":"6860ee6e967d423d6c0db2a3","slug":"former-india-head-coach-ravi-shastri-urged-team-management-to-retain-shubman-gill-as-captain-of-test-team-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'अगर इंग्लैंड में हारे तो भी...', रवि शास्त्री ने किया गिल का समर्थन; टीम प्रबंधन से की ये मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'अगर इंग्लैंड में हारे तो भी...', रवि शास्त्री ने किया गिल का समर्थन; टीम प्रबंधन से की ये मांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
गिल के लिए कप्तानी का डेब्यू यादगार नहीं रहा क्योंकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पांच विकेट से हराया। भारत की हार के बावजूद शास्त्री ने गिल की सराहना की है और टीम प्रबंधन से अपील की है कि वे गिल को तीन साल तक कप्तान बनाए रखें।
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का समर्थन किया है। शास्त्री ने टीम प्रबंधन से अपील की है कि अगर भारत इंग्लैंड में सीरीज गंवा देता है तो भी वे शुभमन गिल को कप्तान बनाए रखें। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कप्तान के तौर पर पहले मैच में गिल को हार का सामना करना पड़ा था।
Trending Videos
शास्त्री ने गिल साल तक गिल को कप्तान बनाए रखने कहा
गिल ने कप्तानी के डेब्यू पर शतक लगाया था और पांचवें भारतीय थे जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में शतक जड़ा था। हालांकि, उनके लिए कप्तानी का डेब्यू यादगार नहीं रहा क्योंकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पांच विकेट से हराया। भारत की हार के बावजूद शास्त्री ने गिल की सराहना की है और टीम प्रबंधन से अपील की है कि वे गिल को तीन साल तक कप्तान बनाए रखें।

शास्त्री ने कहा, गिल बहुत परिपक्व हो गया है। जिस तरह से वह मीडिया को संभालता है, जिस तरह से वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करता है, टॉस में, वह बहुत परिपक्व हो गया है। उसे तीन साल तक कप्तान रहने दो। सीरीज में जो कुछ भी होता है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसके साथ तीन साल तक रहो और मुझे लगता है कि वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा।
इसके अलावा शास्त्री ने यह भी कहा कि गिल में खेल के महान खिलाड़ियों में से एक बनने के सभी गुण मौजूद हैं और उसे समय के साथ परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की जरूरत है। शास्त्री ने कहा, अगर गिल आगे नहीं बढ़ पाते हैं तो मैं निराश हो जाऊंगा। अगर वह अनुभव के साथ सीख सकते हैं और परिस्थितियों के अनुकूल हो सकते हैं, तो मुझे लगता है कि वह एक ऐसा नाम है जिसे मैं देख सकता हूं।
गिल की रणनीति पर उठे थे सवाल
पहले मैच में हार के बाद कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने गिल की रणनीति पर सवाल खड़े किए थे। भारतीय टीम की नजरें अब सीरीज में वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत और इंग्लैड के बीच दूसरा टेस्ट मैच दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत के लिए एजबेस्टन में खेलना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम ने इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।