{"_id":"5f0b1d3f8ebc3e63e442ee0e","slug":"gautam-gambhir-recalls-sharing-room-with-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब धोनी के रूम पार्टनर थे गौतम गंभीर, सुनाई जमीन पर गद्दा बिछाकर सोने की मजेदार कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब धोनी के रूम पार्टनर थे गौतम गंभीर, सुनाई जमीन पर गद्दा बिछाकर सोने की मजेदार कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच मतभेद की खबरें जगजाहिर है। दुनिया का हर क्रिकेट प्रेमी जानता है कि भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था, लेकिन अब संन्यास के बाद राजनीति की पिच पर उतर चुके गंभीर ने माही के बारे में जो बताया है वो भी शायद ही किसी को पता होगा।
2 of 4
गौतम गंभीर एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
विकट हालातों में भी विकेट के पीछे कैप्टन कूल हमेशा नई रणनीति बनाते रहते हैं। गौतम गंभीर ने ऐसे महान क्रिकेटर के साथ कमरा शेयर करने की यादों को स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर साझा किया। दरअसल, गंभीर एक सीरीज के दौरान धोनी के रूम पार्टनर थे। उस श्रृंखला को याद करते हुए गंभीर कहते हैं, 'हम एक माह से अधिक समय तक रूममेट थे। इस दौरान हम अधिकतर बालों को लेकर बात करते थे, क्योंकि तब धोनी के बाल बड़े-बड़े हुआ करते थे।'
3 of 4
गौतम गंभीर और एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
खब्बू बल्लेबाज ने बताया कि आप एक व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानते हैं, जब आप उनके साथ एक कमरा साझा करते हैं। गंभीर ने कहा, 'मुझे याद है कि हम एक बार फर्श पर सो रहे थे, क्योंकि पहले हफ्ते में हमारे पास एक बहुत छोटा कमरा था, जिसके बाद कमरा छोटे होने की वजह से हमने पलंग बाहर निकाल दिए और जमीन पर ही गद्दे बिछाकर सो गए, वो एक शानदार लम्हा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोनी और गंभीर
- फोटो : ट्विटर
गंभीर ने बतौर कप्तान धोनी की सफलता का श्रेय सौरव गांगुली, जहीर खान औऱ उनकी खुशकिस्मती को भी दिया। बकौल गंभीर, 'धोनी टेस्ट क्रिकेट में सफल कप्तान इसलिए बन सके, क्योंकि उनके पास जहीर जैसे पेसर थे। 2011 विश्वकप में टीम का संयोजन इतना बेहतर इसलिए था क्योंकि सौरव गांगुली ने सहवाग, युवराज, भज्जी, जैसे खिलाड़ी तैयार करने में बहुत मेहनत की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।