सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir SuryaKumar Yadav, offered prayers at the Shree Siddhivinayak Temple in Mumbai

T20 WC: विश्वकप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार और कोच गंभीर, बप्पा का लिया आशीर्वाद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की टी20 विश्व कप 2026 की खिताबी जीत का जश्न जारी है। शनिवार को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किए।

Gautam Gambhir SuryaKumar Yadav, offered prayers at the Shree Siddhivinayak Temple in Mumbai
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची टी20 विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : ANI (videograb)-IANS
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने हाल ही में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने कीवियों को 96 रनों से हराया था और खिताब अपने नाम किया। शनिवार को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir SuryaKumar Yadav, offered prayers at the Shree Siddhivinayak Temple in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारत ने तीसरी बार जीता था खिताब
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया था। इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाला पहला देश भी बना। भारतीय टीम टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली भी दुनिया की पहली टीम बनी थी। 

Gautam Gambhir SuryaKumar Yadav, offered prayers at the Shree Siddhivinayak Temple in Mumbai
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IANS
सूर्यकुमार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। भारत ने हाल ही में सूर्यकुमार की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सूर्यकुमार ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है और अपनी यात्रा के पल को साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed