{"_id":"5ab9d1f34f1c1bea3f8b52cc","slug":"hasin-jahan-will-go-to-see-her-injured-husband-mohammed-shami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शमी के एक्सीडेंट के बाद ढीले पड़े हसीन के तेवर, बोली- 'दवा और दुआ के साथ पति को मेरी जरूरत'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी के एक्सीडेंट के बाद ढीले पड़े हसीन के तेवर, बोली- 'दवा और दुआ के साथ पति को मेरी जरूरत'
Tue, 27 Mar 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hasin jahan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो सकता है। देहरादून से दिल्ली आते वक्त कार एक्सीडेंट में घायल हुए मोहम्मद शमी की पत्नी अपनी नाराजगी भुलाकर पति का हाल-चाल जानने के लिए उनके पास जाएंगी।
2 of 5
शमी
- फोटो : SELF
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए। सोमवार को हसीन जहां ने जानकारी दी कि वह शमी को अपनी बेटी आयरा और एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ देखने जाने वाली हैं।
3 of 5
हसीन जहां
- फोटो : SELF
उन्होंने बताया कि शमी के घायल होने की सूचना मिलने पर वह भी काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने शमी के लिए दुआएं भी मांगी। बता दें कि इस हादसे में शमी के माथे पर गहरे जख्म आए हैं। उनके माथे पर दस टांके भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shami
देहरादून की एक क्रिकेट एकेडमी से दिल्ली लौटते वक्त उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हसीन जहां ने कहा कि बेशक उनके पति और उनके बीच कितना ही बुरा दौर क्यों न आ जाए, लेकिन वह उनका कभी बुरा नहीं चाहतीं।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
हसीन ने कहा कि उनका अपने पति के साथ किसी जनम का बैर नहीं है। उन्होंने कहा, 'शमी अगर तकलीफ में हैं तो भला मैं कैसे चैन से रह सकती हूं। शमी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रही हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।