{"_id":"5d663bf38ebc3e01451c0136","slug":"how-cricketers-maintain-there-fitness-and-diet-during-lunch-tea-breaks-in-a-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंच और टी-ब्रेक में क्या खाते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, कैसे रखते हैं खुद को फिट?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लंच और टी-ब्रेक में क्या खाते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, कैसे रखते हैं खुद को फिट?
वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम का खेल अपने चरम पर है। टी-20, वन-डे सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया कैरेबियाई चीतों को उन्हीं के घर में ढेर कर रही है। पहला टेस्ट चौथे दिन ही जीत लिया और अब दूसरा आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से जमैका में खेला जाना है। इन सीरीज में भारतीय जांबाजों ने जो खेल दिखाया वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। टेस्ट क्रिकेट आपकी फिटनेस का कड़ा इम्तिहान लेता है। 5 दिन तक चलने वाले इस खेल में प्रतिदिन 3 सत्र होते हैं। इन सत्रों को खिलाड़ियों के आराम के लिए रखा जाता है।
2 of 8
हरभजन सिंह और सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट के पहले 2 घंटे के खेल के बाद खिलाड़ियों को लंच ब्रेक मिलता है। इसके बाद खिलाड़ी फिर 2 घंटे खेलते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। इसके बाद फिर करीब ढाई घंटे का खेल होता है। इतनी देर तक मैदान में लगातार बने रहने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ियों को उचित खान-पान मिले।
3 of 8
डाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाकर सुबह मैदान पर उतरते हैं। टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ब्रेकफास्ट होता है। पूरे दिन तरोताजा और स्फूर्ति के रखने के लिए खिलाड़ी सुबह दूध के साथ सीरियल, पास्ता और फल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी मीट, सलाद, जैम या पीनट बटर के साथ सैंडविच भी खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
डाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले सत्र के बाद खिलाड़ी लंच के लिए जाते हैं। लंच में खिलाड़ियों को 3 से 5 व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें विभिन्न तरह की रोटियों के साथ हरी सब्जियां, भूने हुए आलू, दाल प्रमुख होते हैं। जो खिलाड़ी मांस खाना पसंद करते हैं उनके लिए चिकन, लैम्ब और फिश भी होती है। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ियों की पसंदीदा आइसक्रीम भी सर्व की जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
नयन मोंगिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया ने एक इंटरव्यू में कहा, यह खिलाड़ी तय करता है कि उसे क्या खाना है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि अगल सत्र में खिलाड़ी मैदान में जाएगा या नहीं। जो खिलाड़ी उस सत्र में बल्लेबाजी करते हैं, वो ज्यादातर फल या प्रोटीन बार खाते हैं। खिलाड़ी जो भी खाते हैं, उसमें फैट कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।