सब्सक्राइब करें

उमेश यादव ने खोला 12 साल पुराना राज, बताया कैसे द्रविड़-लक्ष्मण से घबरा गए थे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 07 Jun 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
How Umesh Yadav recalls first encounter vs Rahul Dravid and VVS Laxman
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
भारत के लिए 144 टेस्ट और 106 एकदिवसीय विकेट ले चुके पेसर उमेश यादव ने रविवार को खुलासा किया कि करियर के शुरूआती दौर में जब उन्हें पता चला कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ एक घरेलू मैच में गेंदबाजी करना है तो वह घबरा गए थे।
How Umesh Yadav recalls first encounter vs Rahul Dravid and VVS Laxman
- फोटो : ट्विटर

यादव ने 2008-09 में मध्य क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेले गये मुकाबले को याद करते हुए कहा कि इस मैच में उन्होंने द्रविड़ और लक्ष्मण के खिलाफ खेलना था।यादव ने क्रिकबज के यू-ट्यूब चैट शो 'स्पाइसी पिच' में कहा, 'जब मैं दलीप ट्रॉफी मैच खेलने गया और मुझे पता चला कि विरोधी टीम में (राहुल) द्रविड़ और (वीवीएस) लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी करूंगा तो मैं घबरा गया था।'

How Umesh Yadav recalls first encounter vs Rahul Dravid and VVS Laxman
उमेश यादव - फोटो : social media

इस मैच में यादव ने लक्ष्मण को 13 और द्रविड़ को सात रन पर आउट किया था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट भी चटकाये थे। इसके 16 महीने बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मई 2010 में एकदिवसीय में भारत के लिए खेलने का मौका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Umesh Yadav recalls first encounter vs Rahul Dravid and VVS Laxman

यादव ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह की दबाव की स्थिति में इतनी अच्छी गेंदबाजी करूंगा। मैंने पांच विकेट लिए थे जिसमें द्रविड़ और लक्ष्मण के बड़े विकेट भी शामिल थे।। इसने मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा था।'

विज्ञापन
How Umesh Yadav recalls first encounter vs Rahul Dravid and VVS Laxman
उमेश यादव

भारत के लिए अब तक 46 टेस्ट और 75 एकदिवसीय खेल चुके यादव ने कहा, 'लोग अक्सर दूसरे की मुश्किल स्थिति का उदाहरण देते हैं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सभी का जीवन कठिन है, किसी के लिए भी सब आसान नहीं है। मुख्य बात यह है कि खुद पर विश्वास करने वाले को सफलता मिलेगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed