{"_id":"6759622c40e55ff5910aa17a","slug":"icc-rankings-harry-brook-displaces-root-at-top-of-test-batter-rankings-bumrah-maintains-no-1-spot-in-bowlers-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: रूट को हटाकर यह बल्लेबाज टेस्ट में बना नंबर-1, गेंदबाजों में बुमराह शीर्ष पर कायम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: रूट को हटाकर यह बल्लेबाज टेस्ट में बना नंबर-1, गेंदबाजों में बुमराह शीर्ष पर कायम
Wed, 11 Dec 2024 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:29 PM IST
सार
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों में और रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स में शीर्ष पर कायम हैं।
विज्ञापन
रूट-ब्रूक
- फोटो : @englandcricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के करिश्माई बल्लेबाज जो रूट की आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बादशाहत बुधवार को समाप्त हो गई, जब हमवतन हैरी ब्रुक नंबर एक स्थान पर पहुंच गए, जबकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों में और रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स में शीर्ष पर कायम हैं।
बुमराह
- फोटो : BCCI
ब्रूक ने रूट को पीछे छोड़ा
पिछले सप्ताह वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आठवां शतक बनाने वाले 25 साल के ब्रूक हालांकि अपने सीनियर साथी से केवल एक अंक आगे हैं। ब्रूक के कुल 898 रेटिंग अंक हैं और वह टेस्ट बल्लेबाजों में सर्वकालिक 34वीं उच्चतम रेटिंग के साथ भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

जो रूट
- फोटो : Twitter
रूट ने ब्रूक को सर्वश्रेष्ठ बताया था
रूट ने न्यूजीलैंड में ब्रूक के प्रदर्शन के बाद कहा, 'ब्रूक इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। वह दबाव को झेल सकते हैं, वह इस दौरान अच्छा खेल सकते हैं। वह आपके सिर के ऊपर से छक्का मार सकते हैं। वह स्पिन खेल सकते हैं। वह सीम को मार सकते हैं। उन्हें गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है और पोप जैसे खिलाड़ी के साथ उनकी जोड़ी जमती है। वह मैदान पर कहीं से भी रन बटोर सकते हैं। जब ब्रूक मैदान पर हों तो रन को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। मुझे लगता है कि ब्रूक और पोप ने एक साथ असाधारण रूप से अच्छा खेला।'

रोहित-जडेजा
- फोटो : BCCI
रूट के बाद विलियम्सन का नंबर
रूट इस साल जुलाई से शीर्ष स्थान पर बने हुए थे। उन्होंने तब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन को नंबर एक स्थान से हटाया था। बुमराह ने 890 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (856) और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (851) का नंबर आता है।
जडेजा शीर्ष पर कायम
जडेजा ने भी 415 रेटिंग अंकों के साथ ऑलराउंडरों की टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज 285 अंकों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।