भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में चौथा टेस्ट पारी व 25 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है। चेन्नई में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और आखिरी के तीनों मुकाबले जीते। अहमदाबाद में खेला गया आखिरी टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच गई।
ICC World Test Championship: फाइनल में पहुंचा भारत, लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड से टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी द्वारा पहली बार हो रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आयोजन में अब भारत और न्यूजीलैंड फाइनल खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच इसी साल 18 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
India 🤜🤛 New Zealand
The inaugural ICC World Test Championship finalists!
The wait will be unbearable. #WTC21 | #INDvENG pic.twitter.com/X3KcNrUTJ1
बता दें कि भारत से टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट दौरा करना था और इंग्लैंड को भारत में टेस्ट सीरीज खेलनी थी। इस वक्त तक भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल खेलने की दावेदार थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया जिसकी वजह से न्यूजीलैंड की टीम बेहतर जीत प्रतिशत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई कर गई।
इसके बाद दूसरे फाइनलिस्ट का चयन भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से होना था। इसमें तीनों टीमों के पास फाइनल खेलने का मौका था लेकिन हर मैच के साथ समीकरण बदलते गए और अंत में भारत ने 3-1 से सीरीज जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
That victory against England means India finish the league phase of the inaugural ICC World Test Championship with a fine view from the top of the table 🔝#INDvENG | #WTC21 pic.twitter.com/rXFiKPXdB7
बात करें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तो आईसीसी ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में इस तरह के टूर्नामेंट की शुरुआत की। इसमें नौ टीमों को शामिल किया गया, जिसकी शुरुआत एक अगस्त 2019 से एशेज सीरीज के साथ हुई। चैंपियनशिप की शुरुआत में अंकों के आधार पर अंक तालिका थी लेकिन कोविड-19 के बाद इसे जीत प्रतिशत में बदल दिया गया।