{"_id":"60435b388ebc3ed3075e6f6d","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-breaks-steve-waugh-record-of-winning-most-test-matches-at-home-as-a-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरेलू जमीन पर सर्वश्रेष्ठ कप्तान: 23वीं जीत के साथ कोहली ने तोड़ा स्टीव वॉ का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
घरेलू जमीन पर सर्वश्रेष्ठ कप्तान: 23वीं जीत के साथ कोहली ने तोड़ा स्टीव वॉ का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में एक और टेस्ट मैच जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट जीतने के साथ ही विराट कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली अब अपनी कप्तानी में घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ से आगे निकल गए हैं।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट ने अपनी कप्तानी में घरेलू जमीन पर 23वीं टेस्ट जीत हासिल की है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 22 मुकाबले जीते थे। हालांकि घरेलू जमीन पर कप्तानी में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड अभी रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 39 मैचों में 29 जीत दर्ज की थी।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद साल 2014 में विराट कोहली को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद कोहली ने अपनी कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल की। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
बात करें इस सीरीज की तो भारतीय टीम को चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और आखिरी तीनों मुकाबलों में इंग्लैंड को घुटने पर ला दिया। भारतीय टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया और साथ ही लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।