फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार कर जीतने वाले बाजीगर: पहला टेस्ट गंवाने के बाद पलटवार करने में माहिर है टीम इंडिया

Sat, 06 Mar 2021 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
team india come back in test series after loosing 1st test since 2015
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं, इस बात को भारतीय टीम ने शनिवार को चरितार्थ कर दिया। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे व आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। 

team india come back in test series after loosing 1st test since 2015
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

चार मैचों की इस सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रही थी, क्योंकि पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और बाकी के बचे तीन टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की। 

team india come back in test series after loosing 1st test since 2015
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

यह पहली मर्तबा नहीं है जब टीम इंडिया पहला टेस्ट हारकर सीरीज जीती हो। साल 2015 से यह सिलसिला जारी है। तब श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद हिंदुस्तान ने 2-1 से सीरीज जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india come back in test series after loosing 1st test since 2015
भारतीय टीम - फोटो : social media

इसके दो साल बाद यानी साल 2017 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2021 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हारकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था, जबकि यहां भी टीम इंडिया को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
team india come back in test series after loosing 1st test since 2015
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी यही हुआ। पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी और बाकी के बचे तीन मैचों में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed