फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest SUV: रेनो काइगर ने बिक्री में निसान मैग्नाइट को पछाड़ा, जानें दोनों सस्ती एसयूवी में है क्या अंतर

Sat, 06 Mar 2021 03:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
renault kiger vs nissan magnite specifications nissan magnite vs renault kiger sub compact suv sales nissan magnite specifications renault kiger specifications and price
Renault Kiger, Nissan Magnite - फोटो : For Reference Only
भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ रहे सेगमेंट में से एक है। भारतीय बाजार में मौजूद लगभग सभी ऑटो निर्माता के पास इस सेगमेंट में एक उत्पाद है। जहां सभी अन्य ब्रांड ग्राहकों को फीचर्स से भरी हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, Nissan (निसान) और Renault (रेनो) ने ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए कुछ अलग किया। उन्होंने बाजार में मैग्नाइट और काइगर लॉन्च की और ये दोनों कार इस समय भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। Renault Kiger ने लॉन्च होने के एक महीने से भी कम समय में अपनी सहयोगी कंपनी की एसयूवी निसान मैग्नाइट को फरवरी 2021 में बिक्री के मामले में पछाड़ दिया है। 
renault kiger vs nissan magnite specifications nissan magnite vs renault kiger sub compact suv sales nissan magnite specifications renault kiger specifications and price
Renault Kiger - फोटो : Renault
कितना है बिक्री का अंतर
मैग्नाइट की लॉन्चिंग से पहले निसान भारतीय बाजार में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। मैग्नाइट दरअसल में निसान के लिए भारतीय बाजार में गेम चेंजर साबित हुआ है। मैग्नाइट को जब भारत में लॉन्च किया गया था, तो यह देश की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी थी। लेकिन, इसके कुछ ही महीनों बाद रेनो ने Kiger लॉन्च किया, जो मैग्नेट से भी ज्यादा सस्ती है। रेनो ने फरवरी 2021 में देश भर में काइगर की 3,226 यूनिट्स बेची हैं। फरवरी में मैग्नाइट की 2991 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी में कंपनी ने 3011 यूनिट्स की बिक्री की थी। रेनो ने लॉन्चिंग से पहले ही काइगर के लिए बुकिंग लेने शुरू कर दिया था और इसकी बिक्री बढ़ने के पीछे यह वजह भी हो सकती है। हो सकता है कि आने वाले महीनों में, दोनों एसयूवी की बिक्री बढ़े। 
renault kiger vs nissan magnite specifications nissan magnite vs renault kiger sub compact suv sales nissan magnite specifications renault kiger specifications and price
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
एक जैसा प्लेटफॉर्म
इस सेगमेंट में लंबे समय से राज कर रही अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में बिक्री के ये आंकड़े काफी कम लग सकते हैं। मारुति सुजुकी ने फरवरी में विटारा ब्रेजा की 11,585 यूनिट्स की बिक्री की और ह्यूंदै ने पिछले महीने वेन्यू की 11,224 यूनिट बेचीं। हालांकि, मैग्नाइट और काइगर दोनों सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट की कार हैं, लेकिन वे अन्य एसयूवी के साथ सीधे तौर पर मुकाबला नहीं करती हैं। क्योंकि वे साइज में छोटी हैं और इनमें ऐसी कई फीचर्स नहीं मिलती हैं जो अन्य महंगी एसयूवी में दी गई हैं। निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर एक ही प्लैटफॉर्म पर आधारित हैं। वे दोनों CMF-A प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं। इस प्लेटफॉर्म को इससे पहले Renault Kwid और Triber जैसी कारों पर देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault kiger vs nissan magnite specifications nissan magnite vs renault kiger sub compact suv sales nissan magnite specifications renault kiger specifications and price
Renault Kiger - फोटो : Renault
रेनो को इसलिए है बढ़त
आने वाले महीनों में, Renault Kiger को बिक्री में बढ़त को बनाए रख सकती है क्योंकि निसान की तुलना में उसका डीलरशिप नेटवर्क बहुत बड़ा है। बेहतर डीलरशिप नेटवर्क निश्चित रूप से रेनो की बिक्री बढ़ाने में फायदा पहुंचाएगा। Renault Kiger और Nissan Magnite दोनों का निर्माण चेन्नई के ऑर्गाडैम में Renault Nissan मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया गया है। दोनों एसयूवी अलग दिखती हैं लेकिन इनमें मिलने वाले फीचर्स लगभग एक जैसै हैं। 
विज्ञापन
renault kiger vs nissan magnite specifications nissan magnite vs renault kiger sub compact suv sales nissan magnite specifications renault kiger specifications and price
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
फीचर्स और कीमत में क्या फर्क
Renault Kiger में ऑल-एलईडी हेडलैंप (आइस क्यूब शेप), टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और भी बहुत से फीचर्स मिलते हैं। इन सभी फीचर्स के अलावा, निसान मैग्नाटाइट में वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है। यही इस वजह से मैग्नाइट की कीमत काइगर से थोड़ी ज्यादा है। या यूं कहें कि काइगर मैग्नाइट से सस्ती है। निसान मैगनाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रूपये से शुरू होती है, जबकि रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रूपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed