फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल तक बच्चे की नाक में फंसी रही 'बंदूक की गोली', डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

Sat, 06 Mar 2021 03:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 06 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
mysterious health issue pellet stuck in teens nose for 8 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे बच्चे अक्सर खेल-कूद में कुछ ऐसी गलती कर बैठते, जिनके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों अमेरिका से सामने आया है, जहां एक बच्चे की नाक में 8 साल तक बंदूक की गोली फंसी रही। गोली फंसे रहने के कारण उसे कोई गंध नहीं आती थी। इस मामले के बारे में जानकारी उस समय हुई, जब बच्चे की नाक से बदबूदार तरल पदार्थ बहने पर डॉक्टरों को दिखाया गया।

mysterious health issue pellet stuck in teens nose for 8 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, इस खबर से जुड़ी रिपोर्ट JAMA ओटोलैरिंजोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है। डॉक्टर ने जब जांच के लिए बच्चे की नाक में इंडोस्कोप और टयूब कैमरा लगा कर देखा तो पाया कि उसकी नाक में टरबिनेट हाइपरट्रॉफी की समस्या हो गई है। आमतौर पर ऐसा मौसमी एलर्जी या साइनस के कारण होता है। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चे को एक स्प्रे और एंटीहिस्टामिन दवा देकर 4 हफ्ते बाद आने को कहा।

mysterious health issue pellet stuck in teens nose for 8 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर के कहने के बावजूद भी बच्चा एक साल तक वापस इलाज के लिए नहीं आया। इसी बीच उसके नाक से बदबूदार तरल पदार्थ निकलने लगा। बच्चे की नाक से आने वाली दुर्गंध से पूरा कमरा भर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious health issue pellet stuck in teens nose for 8 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समस्या बढ़ने पर घर वालों ने दोबारा डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया तो पाया कि उसकी नाक की कैविटी में 9mm की गोलाकार सरंचना है, जो कोई बाहरी तत्व है। ऐसे में बच्चे के नाक की सर्जरी की गई और उसकी नाक में मेटल की बीबी पैलेट फंसी हुई मिली। घर वालों से बातचीत में ये पता चला कि जब वो 8 या 9 साल का था, तब उसे बंदूक की गोली लगी थी। हालांकि, उस समय ऐसा कोई भी लक्षण सामने नहीं आया, तो घर वालों ने डॉक्टर को नहीं दिखाया।

विज्ञापन
mysterious health issue pellet stuck in teens nose for 8 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे की नाक से गोली को स्पॉट करना काफी मुश्किल था, क्योंकि समय के साथ पैलेट पूरी तरह नए टिश्यू से घिर गया था। डॉक्टरों ने बताया कि गोली को देखने के लिए पहले टिश्यू को ऑपेरशन के जरिए हटाया। इसके बाद गोली की सटीक जानकारी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed