{"_id":"6043217722e0c912680d9d89","slug":"royal-enfield-2021-classic-350-royal-enfield-classic-350-new-model-2021-launch-date-2021-royal-enfield-new-model-specifications-and-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Royal Enfield Classic 350: नए अवतार में जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या हुए बदलाव और कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Royal Enfield Classic 350: नए अवतार में जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या हुए बदलाव और कीमत
Sat, 06 Mar 2021 12:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक राइडिंग के दीवानों के लिए Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) पहली पसंद रही है। खास तौर पर युवाओं में रॉयल एनफील्ड का क्रेज देखने लायक होता है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिल की काफी समय से टेस्टिंग कर रही है। कंपनी बहुत जल्द इसे नए अवतार में पेश करने वाली है। ऑल-न्यू रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बाइक की नई स्पाय तस्वीरों से इसमें हुए कई बड़े बदलावों के बारे में पता चलता है। यहां जानते हैं इस बाइक के 2021 मॉडल में क्या अहम अपडेट मिलने वाला है।
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
नया प्लेटफॉर्म
नई क्लासिक 350 में सबसे प्रमुख बदलावों में से एक यह है कि इसे नए प्लेटफॉर्म में तैयार किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को कंपनी पहले से मौजूदा Meteor 350 मोटरसाइकिल में इस्तेमाल करती है। एक नए प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से रॉयल एनफील्ड की सबसे लोकप्रिय बाइक की सड़क पर चलने के स्टाइल पर सुधार की उम्मीद है।

नया इंजन
नए प्लेटफॉर्म के अलावा, क्लासिक 350 में भी Meteor 350 वाला 343 cc एयर-कूल्ड इंजन दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक इस इंजन से क्लासिक 350 के मौजूदा मॉडल की आवाज और वायब्रेशन पहले की तुलना में काफी बेहतर हो जाएंगे। क्योंकि नया इंजन पुराने इंजन की तुलना में काफी उन्नत क्वालिटी का है।

ट्रिपर नेविगेशन
जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुई Himalayan 2021 (हिमालयन 2021) मोटरसाइकिल में देखा गया है, नई क्लासिक 350 में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिल सकता है। इसे पिछले साल Meteor 350 के साथ पहली बार लॉन्च किया गया था।

अपडेट बॉडी पैनल
नई क्लासिक 350 बाइक के लुक में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई बाइक में नई सीट कुशनिंग और अपडेटेड स्विचगियर जैसे अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें एक्जॉस्ट सिस्टम में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।
नई क्लासिक 350 बाइक के लुक में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई बाइक में नई सीट कुशनिंग और अपडेटेड स्विचगियर जैसे अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें एक्जॉस्ट सिस्टम में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।