{"_id":"6a26904b530f2677b30712dc","slug":"ind-vs-afg-1st-test-innings-analysis-india-vs-afghanistan-key-highlight-and-turning-points-news-in-hindi-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Test: भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG Test: भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट के तीसरे ही दिन पारी और 300 रनों से हराया। भारत की टेस्ट में पारी के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। भारत के लिए इस मैच में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। मानव ने इस मैच से ही टेस्ट में डेब्यू किया।
भारत ने अफगानिस्तान को हराया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हराया। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की। भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई और टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 112 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाए थे, लेकिन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
Trending Videos
भारत ने अफगानिस्तान को हराया
- फोटो : IANS
फॉलोऑन के बाद भी नहीं संभली अफगान टीम
पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। हालांकि दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की बल्लेबाजी में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पूरी टीम सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मानव सुथार ने एक और विकेट अपने नाम किया, जबकि मोहम्मद सिराज को भी एक सफलता मिली।

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच (दूसरा दिन)
- फोटो : IANS
मानव सुथार का यादगार डेब्यू
इस मैच की सबसे बड़ी सकारात्मक बात भारतीय टीम के लिए मानव सुथार का प्रदर्शन रहा। पदार्पण टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लेकर कुल सात विकेट हासिल किए। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और नियंत्रण से उन्होंने अफगान बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच
- फोटो : IANS
भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारत की पारी और 300 रन की जीत टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से उसकी सबसे बड़ी जीत बन गई। इसके अलावा भारत ने 2023 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट में 550 से अधिक रन बनाए। वहीं 564 रन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। हालांकि, यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं था, इसलिए भारतीय टीम को अंक तालिका में कोई लाभ नहीं मिला।

केएल राहुल और शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
राहुल-गिल के शतकों से भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभलकर की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन बनाए और अपने टेस्ट करियर का शतक पूरा किया। वहीं साई सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली और बेहतरीन शतक जड़ा। गिल ने 177 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी हुई, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की।

अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमटी
विशाल स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। रहमत शाह ने संघर्ष करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला। इस टेस्ट में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अफगान बल्लेबाजों को लगातार परेशान करते हुए पहली पारी में छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अहम सफलताएं दिलाईं। अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई।